HARYANA के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के निर्णयों से लाभान्वित हो रहा किसान वर्ग: द्वारका
Mahendra india news, new delhi
सिरसा। जननायक जनता पार्टी के किसान सेल के प्रदेशाध्यक्ष नरेश द्वारका ने कहा कि हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने शासन में रहते हुए किसानों के हित में अनेकानेक कार्य किए जिससे किसान वर्ग आज भी लाभान्वित हो रहा है। वे मंगलवार को जेजेपी जिला कार्यालय में किसान सैल की जिला स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में हर जिले में किसान सेल को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों के मामले में जेजेपी के खिलाफ दुष्प्रचार किया गया है जबकि उपमुख्यमंत्री रहे दुष्यंत चौटाला के लिए अपने फैसलों के तहत 72 घंटों में किसानों की फसल का भुगतान सीधे उनके खातों में करने का महत्वपूर्ण कार्य किया।
प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा के हितों को लेकर जेजेपी ने सरकार में हिस्सेदारी की और इसमें कामयाब भी हुए। जेजेपी के कार्यकाल में किसानों को ट्यूबवेल के लिए बिजली कनेक्शन भी दिलवाए। पूर्व विधायक नैना चौटाला ने किसानों के बिजली कनेक्शन की आवाज विधानसभा में पुरजोर तरीके से उठाई और किसानों के पेंडिंग ट्यूबवेल कनेक्शन दिलवाए। उन्होंने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार किसान हितैषी का दम तो भरती है लेकिन लगातार किसानों के विरुद्ध फैसले ले रही है। उन्होंने उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने का आह्वाहन किया। प्रदेशाध्यक्ष नरेश द्वारका कहा कि किसान का भला केवल जेजेपी ही कर सकती है। उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित पंजाब के किसानों की मदद के लिए डॉ. अजय सिंह चौटाला के समक्ष प्रस्ताव रखा जाएगा और जो निर्देश उनके द्वारा दिया जाएगा, उस के अनुसार मदद भेजी जाएगी।
इससे पूर्व जेजेपी के जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने प्रदेशाध्यक्ष नरेश द्वारका का अभिनंदन करते हुए कहा कि जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला हमेशा किसान हितैषी और खेतिहर मजदूरों के हितों की सोच रखने वाले नेता हैं। आज जो बाढ़ से पंजाब में किसानों का नुकसान हुआ है, उनकी मदद भी पार्टी द्वारा की जाएगी। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थितजनों को पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला द्वारा किसान हित में लिए गए फैसलों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जेजेपी सिरसा जिला में एक मजबूत संगठन बनाकर किसानों की आवाज मजबूती से उठाएगी। बैठक में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के प्रधान महासचिव राधेश्याम शर्मा, सर्वजीत मसीतां, जयपाल नैन, नरेंद्र सिंह बरार, अंजनी लड्ढा ने भी अपने विचार रखे जबकि मंच संचालन अनिल कासनियां ने किया।
युवा योद्धा सम्मेलन के लिए लगाई ड्यूटियां
बैठक के बाद सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता चौटाला हाउस पहुंचे जहां जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला से मिले। इस दौरान डॉ. अजय सिंह चौटाला ने आगामी 21 सितंबर को सिरसा की अनाजमंडी में युवा जेजेपी के प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला के नेतृत्व मेंं होने वाले युवा योद्धा सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान डॉ. अजय चौटाला ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि वे पंजाब व हरियाणा में बाढ़ से प्रभावित किसानों की भोजन, दवाएं व अ न्य सभी आवश्यक संसाधनों के माध्यम से हरसंभव मदद करें।
