home page

मेरी फसल मेरा ब्यौरा में सत्यापन के दौरान फसल फेरबदल से किसानों को फसल बेचने में हो रही भारी परेशानी: लखविंदर सिंह औलख

 | 
Farmers are facing major difficulties in selling their crops due to discrepancies in crop details during the verification process under the 'Meri Fasal Mera Byora' (My Crop, My Details) portal: Lakhwinder Singh Aulakh

mahendra india news, new delhi
 बीकेई प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख ने गांव पंजमाला में किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार के पोर्टल रूपी काले कानून से किसान परेशान है। खेत में काम करने की बजाय किसानों को दफ्तर के चक्कर लगवाए जा रहे हैं। जिले में 'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल पर सत्यापन के दौरान फसल फेरबदल कर दिए जाने से किसानों को अपनी फसलें बेचने के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कालांवाली तहसील के गांव पंजमाला, थिराज और अलीकां के किसानों ने बताया कि उनके खेतों में बाजरा, नरमा, कपास और धान की फसल खड़ी है, लेकिन पोर्टल पर वेरिफिकेशन के दौरान बाजरे की जगह अमरूद, रुई की जगह धान और धान की जगह नरमा दर्ज कर दिया गया है। इस गलत वेरिफिकेशन के कारण किसानों की फसलें मंडियों में एमएसपी पर नहीं बिक पा रही हैं और पोर्टल पर रिकॉर्ड मिसमैच बता रहा है। औलख ने बताया कि यह लापरवाही नहीं, किसानों को तंग करने की साजिश है। उन्होंने उच्च अधिकारियों से मांग की है कि तुरंत टीम भेजकर दोबारा वेरिफिकेशन करवाया जाए और दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे तहसील कार्यालय पर धरना देंगे।

किसानों के खेतों में पंजीकरण में सत्यापन के दौरान फसल फेरबदल के कारण आ रही परेशानी को लेकर बीकेई लखविंदर सिंह सिरसा पंजमाला पहुंचे। उपस्थित किसानों की समस्याएं सुनकर उन्होंने किसानों के खेतों में गलत वेरिफिकेशन रिपोर्ट पेश करने के कारण किसानों को आ रही परेशानी के समाधान के लिए उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया। औलख ने कहा कि हमारे किसान अगर खेत में चाय बनाने के लिए भी आग जलते हैं तो इस समय सेटेलाइट द्वारा दिखा दिया जाता है तथा सभी अधिकारी खेत में पहुंच जाते हैं, लेकिन जब किसान की फसल का नुकसान हो जाए या वेरिफिकेशन करना हो उसे समय सरकारी सैटेलाइट काम नहीं करते हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि किसानों को तंग करने के लिए ही यह सारे कानून थोपे जा रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now

इस अवसर पर बीकेई से  सर्वजीत कंबोज, सतनाम सिंह, लाभ सिंह, अंग्रेज सिंह, मग्घर सिंह, जगदीप सिंह मनप्रीत सिंह, सुखविंदर सिंह, जशनदीप, सुखविंदर, साधू सिंह, गुरमेंदर सिंह, गुरमेल सिंह, कर्मतेज, गुरनैब दंदीवाल, जसप्रीत सिंह, नेक सिंह, जलविंद्र, जगराज सिंह, लखवीर सिंह, मनदीप सिंह, गगन, गुरप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह, मन्ना सिंह आदि सहित अनेक किसान मौजूद रहे।