home page

भावदीन टोल पर नेशनल हाईवे जाम किसानों ने लगाया जाम, किसानों ने इसलिए लगाया जाम

 | 
Farmers blocked the National Highway at Bhavdin Toll, this is why the farmers blocked the road
mahendra india news, new delhi

संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा के आह्वान पर हरियाण सरकार द्वारा गेहूं फसल खरीद पर बायोमेट्रिक और ट्रैक्टर के कागज मांगने के फैसले के विरोध में हरियाणा के किसानों ने आज दोपहर 11 बजे से दोपहर 3:00 तक 4 घंटे के लिए टोल प्लाजा के पास राष्ट्रीय राजमार्गों को जाम किया। डा. सुखदेव सिंह जम्मू ने बताया कि सिरसा के भावदीन टोल प्लाजा पर भी किसानों ने रोड जाम किया। धरना प्रदर्शन चलता रहा, लेकिन दोपहर दो बजे सिरसा के एसपी भारी दलबल के साथ पहुंचे और किसानों को रोड खाली करने का आदेश दिया। 


उसे समय किसान गुरुद्वारा चिला साहिब से आया हुआ लंगर खा रहे थे। किसानों ने कहा कि हमें लंगर खाने दो और वैसे भी एक घंटा बाकी है, लेकिन पर पुलिस प्रशासन जाम खुलवाने के लिए अड़ा रहा। संयुक्त किसान मोर्चा सिरसा के किसान संगठनों के आह्वान पर सैकड़ों की संख्या में किसान चक्का जाम करने के लिए भावदीन टोल पहुंचे। अखिल भारतीय किसान सभा 1936, बीकेयू एकता उगराहा, बीकेयू टिकैत, राष्ट्रीय किसान मंच, किसान संघर्ष समिति, बीकेयू नैन इत्यादि संगठनों के नेताओं अपने अपने विचार रखे।