नाथूसरी चोपटा क्षेत्र के गांव में किसान खेत पाठशाला का आयोजन, किसानों को कीट प्रबंधन की दी जानकारी
mahendra india news, new delhi
नाथूसरी चोपटा। गांव रामपुरा बगडय़िा में किसान जसवंत गोदारा के खेत में कृषि विभाग की ओर से किसान खेत पाठशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 30 किसानों ने भाग लेकर खरीफ फसलों में कीट प्रबंधन एवं आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर किसानों को कपास की फसल में गुलाबी सुंडी, सफेद मक्खी और थ्रिप्स की पहचान, रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कृषि विभाग के डॉ. शैलेंद्र सहारण (कृषि विकास अधिकारी), डॉ. संतलाल बेनीवाल, होशियार सिंह, मदन तथा रविंद्र ने किसानों को समय-समय पर फसल का निरीक्षण करने, कीटों की प्रारंभिक अवस्था में पहचान करने तथा कृषि विभाग की सलाह के अनुसार ही कीटनाशकों का संतुलित एवं वैज्ञानिक तरीके से प्रयोग करने की सलाह दी। कार्यक्रम में किसान विनोद कुमार, विक्रम, मोहनलाल, सुभाष चंद्र, सुरेंद्र, प्रदीप कुमार सहित लगभग 30 किसानों ने भाग लिया।
किसानों ने विशेषज्ञों से फसल संरक्षण से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका कृषि अधिकारियों ने विस्तार से समाधान किया। कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों से अपील की कि वे नियमित रूप से खेतों का निरीक्षण करें और किसी भी प्रकार के कीट प्रकोप की स्थिति में तुरंत कृषि विभाग से संपर्क कर विशेषज्ञों की सलाह लें, ताकि फसल को नुकसान से बचाया जा सके और बेहतर उत्पादन प्राप्त हो।
