home page

नहराना हैड पर नहरी पानी कटौती से बिफरे किसान, दिया धरना, शैरांवाली नहर में पानी छोडऩे की मांग

 | 
Farmers furious over canal water cuts at the Nehrana Head staged a protest, demanding the release of water into the Sheranwali Canal

mahendra india news, new delhi
नाथूसरी चौपटा क्षेत्र से गुजरने वाली शेरांवाली नहर में नहरी पानी की कटौती को लेकर किसानों ने बुधवार को नहराना हैड पर धरना शुरू कर दिया। किसानों के मुताबिक शेरांवाली नहर में पानी 3 दिन पहले आना चाहिए था, लेकिन अभी तक नहीं आया जिससे उनकी धान की बिजाई लेट हो रही है। इसको लेकर रोज स्वरूप किसानों ने नहराणा हैड पर धरना शुरू कर दिया और सरकार व सिंचाई विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। 


इस दौरान किसानों ने सिंचाई विभाग को अल्टीमेटम दिया कि गुरुवार 12 बजे तक पानी नहीं छोड़ा तो स्वयं ही हैड के फट्टे उठा देंगे।  किसान नेता रणधीर जोधकां, अरविंद गोदारा, करनैल सिंह कैरांवाली, अशोक कुमार, विनोद कुमार, अश्विनी, राकेश, संजय, मुकेश, राजेश कुमार, राजेंद्र, महावीर, रमेश कुमार ,अशोक कुमार, संजय बेनीवाल, सुरेश कुमार समेत कैंरावाली और दड़बा कलां के किसानों ने बताया कि सिंचाई पानी की कटौती के बाद धान की बिजाई रुकी हुई है और शेंरावाली नहर में 29  जून को पानी छोड़ा जाना था लेकिन अभी तक पानी नहीं छोड़ा गया। 


जिससे सिंचाई प्रभावित हो रही है। धान की बिजाई नहीं हो पा रही इसको लेकर उन्होंने उच्च अधिकारियों से बात की तो उन्होंने कहा कि पीछे से पानी  कम आ रहा है पानी पूरा होते ही नहर में पानी छोड़ दिया जाएगा। इन्होंने बताया कि शैरावाली नहर के अंतर्गत कैंरावाली, दड़बा कलां, रंधावा, बकरियांवाली, रुपाणा , निरबाण, मिठनपुरा सहित कई गांवों में सिंचाई होती है। पानी की कटौती के कारण इन गांवों के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान नेता रणधीर जोधकां ने बताया इस बारे में सिंचाई विभाग के उच्च अधिकारीयों से बात की गई तो एक्सईएन संदीप माथुर ने बताया की पीछे से पानी की कमी है और पानी पूरा होते ही नहर में पानी छोड़ दिया जाएगा और जो कटौती की है उसको भी पूरा कर दिया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now