home page

हिसार घग्घर ड्रेन सफाई व पानी निकासी को लेकर चौपटा में किसानों ने भरी हुंकार, 25 को करेंगे सिंचाई मंत्री के आवास का घेराव

 | 
NNEW

mahendra india news, new delhi

नाथुसरी-चौपटा। हिसार घग्घर मल्टीपर्पज ड्रेन की सफाई व पानी निकासी को लेकर HARYANA-राजस्थान के किसानों ने तहसील कार्यालय नाथुसरी चोपटा में एक बार फिर धरना-प्रदर्शन किया। किसानों ने सिंचाई विभाग के एक्सईन संदीप शर्मा SIRSA डिविजन को ज्ञापन सौंपा और 25 जून को सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी के घर का घेराव करने का ऐलान किया। रोष प्रदर्शन में भादरा के पूर्व विधायक कामरेड बलवान पूनिया, कांग्रेस नेता सुमित बैनीवाल, किसान नेता अभिमन्यु, संदीप धीरणवास, किसान नेता सुरजीत ने विशेष रूप से शिरकत की।

क्षेत्र के किसान ट्रैक्टर लेकर रोष-प्रदर्शन में पहुंचे। अखिल भारतीय किसान सभा के तत्वावधान में आयोजित रोष प्रदर्शन में किसानो ने मांग की कि डेÑन की सफाई, हेड पर गेट लगवाने और पानी निकासी का स्थाई प्रबंध किया जाए। युवा किसान नेता सुमित बैनीवाल ने कहा कि पिछले काफी वर्षों से डेÑन की सफाई न होने के कारण मानसून के मौसम में किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। इस दौरान फसलें डूब जाती हैैं और गांव डूबने के कगार पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि 25 जून को सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी के घर का घेराव किया जाएगा अगर वहां भी बात नहीं बनी तो पक्का मोर्चा लगाया जाएगा। इस मौके पर भादरा के पूर्व MLA बलवान पूनियां ने कहा कि गूंगी-बहरी सरकार को जगाने के लिए हमें कड़ा संर्घष करना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि किसानों को एकजुट होकर अपने हकों की लड़ाई लड़नी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि 25 जून को हरियाणा की सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी के घर का घेराव किया जाएगा और उन्हें चेतावनी दी जाती है कि एक बार घग्घर डेÑन पर आकर लोगों की समस्या देखें और उसका समाधान करें। इस आक्रोश प्रदर्शन में किसानों ने जोरदार नारेबाजी की और मौके पर पहुंचे सिंचाई विभाग के एक्सईएन संदीप शर्मा को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर देवीलाल चाडीवाल, प्रदीप कुमार, हमजिन्द्र, मोहित, सुरेश कुमार, आयुष, पंकज, गोपाल, भगतराम, सुलतान सिंह, गोपाल, अभिमन्यु, संदीप कुमार सहित भारी तादाद में हरियाणा-राजस्थान के किसान मौजूद रहे।

WhatsApp Group Join Now