home page

हरियाणा के किसानों को मुफ्त मिलेगा सरसों बीज, कागदाना और माखोसरानी में 21 अक्टूबर से मिनीकिट वितरण

 | 
Farmers in Haryana will receive free mustard seeds; distribution of minikits will begin on October 21 in Kagdana and Makhosrani

mahendra india news, new delhi

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा संचालित तिलहन योजना के तहत खंड नाथूसरी चोपटा के गांव कागदाना और माखोसरानी में सरसों की खेती करने वाले किसानों को 21 अक्टूबर 2026 (बुधवार) से सरसों का बीज वितरित किया जाएगा।कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बीज वितरण वैल्यू चेन पार्टनर सिस्टम के माध्यम से किया जाएगा। गांव कागदाना में पाइकम मिल्ड फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के माध्यम से व माखोसरानी में सुरेरां किसान फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के माध्यम से सरसों मिनीकिट वितरित की जाएगी किसान को कृषि विभाग के खंड कृषि अधिकारी नाथूसरी चोपटा से परमिट वितरित किए जायेंगे परमिट के आधार पर किसान को सरसों मिनीकिट फ्री दी जायेगी! योजना के तहत प्रत्येक किसान को एक एकड़ भूमि के लिए 2 किलोग्राम सरसों मिनीकिट प्रदान की जाएगी।

किसान को प्राप्त सरसों मिनिकट को अपने  खेत में बिजाई करनी होगी।बीज प्राप्त करने के लिए किसान का स्वयं उपस्थित होना आवश्यक है। साथ ही किसान को आधार कार्ड की फोटो कॉपी, (खरीफ) फसल पंजीकरण की प्रति जमा करवानी होगी। कृषि विभाग के अनुसार इस योजना का लाभ सामान्य वर्ग (जनरल) एवं अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के पात्र किसानों को दिया जाएगा।

सरसों बीज मिनिकिट्स वितरण के बाद कृषि विभाग के अधिकारी खेतों का निरीक्षण कर बिजाई की जांच भी करेंगे। विभाग ने पात्र किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर योजना का लाभ अवश्य उठाएं। मुख्य बातें: बीज वितरण तिथि : 21 अक्टूबर 2026 (बुधवार) से स्थान : कागदाना एवं माखोसरानी फसल : सरसों बीज मिनीकिट प्रति एकड़ बीज : 2 किलोग्राम आवश्यक दस्तावेज : आधार कार्ड, फसल पंजीकजनरल एवं एससी वर्ग बीज वितरण के बाद कृषि विभाग द्वारा निरीक्षण किया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now