home page

हरियाणा में किसानों को मिलेगा सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी, सरकार लाएगी नया क्लस्टर मॉडल

 | 
news

mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश के किसानों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। जिससे किसानों को फसलों में सिंचाई करने के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। अब प्रदेश में हरियाणा सरकार की नायब सरकार ने किसानों के लिए 100, 200 और 500 एकड़ के क्लस्टर आधारित नए सिंचाई मॉडल की घोषणा की है।

इस नए सिंचाई मॉडल की मुख्य विशेषताएं:
जानकारी के अनुसार क्लस्टर निर्माण: कम पानी वाले क्षेत्रों में सिंचाई व्यवस्था सुधारने के लिए खेतों को 100, 200 और 500 एकड़ के क्लस्टर में बांटा जाएगा। इसी के साथ इनमें बड़ी डिगियां (जल भंडारण): प्रत्येक क्लस्टर में बड़े जल संग्रहण जलाशय (डिगियां) बनाए जाएंगे, जिनमें करीब एक महीने की जरूरत के अनुसार पानी जमा किया जा सकेगा।


इसी के साथ ही इन डिगियों से सोलर-पॉइंट/सोलर पंप के माध्यम से स्प्रिंकलर (फव्वारा) सिंचाई प्रणाली द्वारा खेतों तक पानी पहुंचाया जाएगा, जिससे कम पानी में अधिक क्षेत्र सिंचित हो सकेगा। प्रदेश सरकार बांध परियोजनाओं का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए  रेणुकाजी, किशाऊ और लखवार बांध परियोजनाओं से हरियाणा को अतिरिक्त पानी मिलेगा, जिससे इस मॉडल को मजबूती मिलेगी।

WhatsApp Group Join Now