home page

हरियाणा के सिरसा में बिजली टावर पर चढ़े किसान, तनावपूर्ण माहौल, हाईटेंशन लाइन का कम मुआवजा देने पर किसानों ने उठाया ये कदम

 | 
news

mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश के सिरसा जिला से बड़ी खबर सामने आ रही है। जिला के गांव वैदवाला में बुधवार को खेतों से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइनों के टावरों के मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने अलग तरीके से विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार किसान नेता भूपेंद्र सिंह सबसे पहले बिजली टावर पर चढ़ गया। इसके बाद एक दिव्यांग युवक भी टावर पर चढ़ गया। इसके बाद तो देखते ही देखते कई अन्य किसान नेताओं ने भी टावर पर चढक़र प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर नाराजगी जताई।

गांव के किसानों का आरोप है कि हाईटेंशन बिजली लाइनों और टावरों के लिए उन्हें तय मानकों के मुताबिक मुआवजा नहीं मिल रहा है। हरियाणा प्रदेश के अन्य जिलों, विशेषकर सोनीपत में किसानों को अधिक मुआवजा दिया जा रहा है, जबकि सिरसा के किसानों के साथ भेदभाव किया जा रहा है।

किसानों के टावर पर चढऩे की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया, इसके बाद डीएसपी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया। वहीं, बिजली निगम की टावर से संबंधित तकनीकी टीम और कर्मचारियों को भी मौके पर बुलाया गया, लेकिन किसानों ने विरोध करते हुए उन्हें ऊपर चढऩे से रोकने की बात कही।

WhatsApp Group Join Now

ग्रामीणों के मुताबिक गांव के खेतों से बड़ी हाईटेंशन लाइन गुजर रही है, जिसके लिए स्थान स्थान पर टावर लगाए गए हैं। हरियाणा प्रदेश सरकार की ओर से इन टावरों के लिए मुआवजा प्रक्रिया शुरू की गई है, लेकिन किसान राशि से संतुष्ट नहीं हैं। इसी मांग को लेकर किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया।