home page

नहरों में पानी की बाराबंदी के विरोध में किसान लामबंद, 3 नवंबर को फतेहाबाद में करेंगे प्रदर्शन

 | 
Farmers mobilize against the rotational water distribution system in canals; to hold a protest in Fatehabad on November 3

 mahendra india news, new delhi

नहरों और माइनरों में पानी की बाराबंदी के विरोध में संयुक्त किसान संगठन ने सोमवार को नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर किसानों को 3 नवंबर को फतेहाबाद के लघु सचिवालय में होने वाले धरना-प्रदर्शन में पहुंचने का निमंत्रण दिया गया। किसान नेताओं ने सोमवार को तरकांवाली, शाहपुरिया, शक्करमंदोरी, रूपाना गंजा, रूपाना बिश्रोईयां, नहराना, नारायण खेड़ा, कैरावाली, शेरपुरा, ताजिया, साहुवाला द्वितीय, चाडीवाल, अलीमोहमम्द व नेजिया में जनसंपर्क किया। 

गांवों में किसानों को संबोधित करते हुए किसान नेता रणधीर जोधकां, समाजसेवी रघुबीर कड़वासरा, पूर्व सरपंच हरसिंह मंडा, प्रदीप बैनीवाल, अभिमन्यू सहारण, कृष्ण ज्याणी खेड़ी, रोहताश पुनिया शाहुपरिया, आजाद कैरांवाली ने कहा कि नहरों व माइनरों में 16 दिन पानी बंद रहने के बाद केवल 8 दिन पानी छोड़े जाने का कार्यक्रम किसानों के लिए परेशानी का कारण बनेगा। इस व्यवस्था के चलते किसानों को पानी की अगली बारी के लिए करीब 40 दिन इंतजार करना पड़ेगा।


उन्होंने कहा कि इतने लंबे अंतराल के कारण किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पाएगा। इसके साथ ही ग्रामीणों के सामने पीने के पानी की समस्या भी खड़ी हो सकती है। इससे किसानों और आम ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। 


3 नवंबर को फतेहाबाद में होगा रोष प्रदर्शन
किसान नेताओं ने कहा कि नहरों में पानी की इस बाराबंदी के खिलाफ 3 नवंबर को फतेहाबाद स्थित लघु सचिवालय में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपने हकों की आवाज बुलंद करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शन में शामिल हों।

WhatsApp Group Join Now