home page

गेहूं की फसल में आगजनी के कारण हुए नुकसान का विवरण 28 अप्रैल तक ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर दर्ज करवाएं प्रभावित गांवों के किसान

 | 
गेहूं की फसल में आगजनी के कारण हुए नुकसान का विवरण 28 अप्रैल तक ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर दर्ज करवाएं प्रभावित गांवों के किसान 
सिरसा, 20 अप्रैल। 
रबी 2025-26 में आगजनी के कारण गेहूं की फसल में हुए नुकसान का विवरण दर्ज करवाने के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला गया है। जिला के 13 गांवों के किसान, प्रभावित खसरा नंबर-किला नंबर के आधार पर 28 अप्रैल तक अपने नुकसान का विवरण पोर्टल पर दर्ज करवा सकते हैं।
 
जिला राजस्व अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जिला सिरसा की विभिन्न तहसीलों सिरसा, डबवाली, कालांवाली और ऐलनाबाद के कई गांवों में गेहूं की फसल को आगजनी से नुकसान हुआ है। इस नुकसान का आंकलन खसरा नंबर और प्रभावित क्षेत्र के आधार पर किया गया है, ताकि प्रभावित किसानों को राहत मिल सके।
उन्होंने बताया कि सिरसा तहसील के गांव बग्गुवाली के खसरा नंबर 53//21, गांव मीरपुर के खसरा नंबर 9//4, 6, 7, 14, 15, 16, 17, 24, 25, 10//10, 11, 12, 19, 20, 21, 22/1, 22/2, 15//1, 2, 9, 10, 11/1/1, 11/1/2, 17/1/1, 16//5/2, 4, 5/1, गांव चामल के खसरा नंबर 126//16, 17, 20, 24, 25/1, 25/2, 127//21, 22, 145//1, 2, 9, 10, 11, 12, 146//4, 5/1, 5/2, 6, 15/2 से संबंधित प्रभावित किसान अपने नुकसान का विवरण दर्ज करवा सकते हैं।
इसी प्रकार गांव खाई शेरगढ़ के खसरा नंबर 69//18/1, 23, 78//3, 8, गांव खेरेकां के खसरा नंबर 39//11 तथा रामनगर के खसरा नंबर 41//1/2 शामिल हैं। इसी प्रकार तहसील डबवाली के गांव अबूबशहर में खसरा नंबर 314//3, कालांवाली तहसील के गांव फग्गू के खसरा नंबर 171//4/1, रंगा के 1//14 तथा गांव लहंगेवाला के खसरा नंबर 45//6, 7, 15, 46//1, 10 से संबंधित प्रभावित किसान अपने नुकसान का विवरण ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर दर्ज करवा सकते हैं।
इसी प्रकार ऐलनाबाद तहसील के अंतर्गत गांव ऐलनाबाद के खसरा नंबर 115//9, 10, 11, 12, 13 व 14, गांव भुर्टवाला में खसरा नंबर 11//5, 7, 8, 14 तथा ढाणी जटान में खसरा नंबर 128//12 व 19 से संबंधित प्रभावित किसान अपने नुकसान का विवरण दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने प्रभावित किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि तक ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपना दावा दर्ज करें और संबंधित जानकारी पूर्ण एवं सही अपलोड करें।