home page

वन टाइम सेटलमेंट योजना का 31 मार्च तक किसान उठाएं अधिक से अधिक लाभ: सुनील कुमार

 | 
Farmers should avail maximum benefits of One Time Settlement Scheme till March 31: Sunil Kumar

mahendra india news, new delhi
किसानों के कंधों से ऋण का बोझ हल्का करने की दिशा में हरियाणा सरकार ने राज्य सहकारी कृषि एवं भूमि विकास बैंक (लैंड मोर्टगेज बैंक) के अतिदेय ऋणी सदस्यों के लिए वन टाईम सेटलमेंट योजना-2022 लागू की है जिस की अवधि 31 मार्च 2026 को समाप्त होने जा रही है। इस स्कीम के तहत हजारों किसान जो लंबे समय से बकाया ब्याज की मार झेल रहे थे,

उन्हें राहत मिली है इस संबंधी बुधवार को जिला प्राथमिक सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक सिरसा के निदेशक मंडल की बैठक बैंक परिसर में चेयरपर्सन प्रोमिला ढिल्लों की अध्यक्षता में हुई, जिसमें सभी सदस्यों ने भाग लिया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि अब तक बैंक द्वारा 2. 19 करोड़ रुपए का लाभ किसानों को दिया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि यह योजना सभी प्रकार के ऋणों पर लागू होगी। यदि कोई ऋणधारक 31 मार्च 2022 तक बैंक द्वारा डिफॉल्टर घोषित हो चुका है, तो वह योजना का लाभ ले सकता है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि सरकार का यह विस्तार किसानों को ऋण चुकाने का सुनहरा अवसर देगा। उन्होंने बताया कि मृतक किसान के परिजनों व विधवा को सिर्फ और सिर्फ मूलधन भरना है, उनका पूरा ब्याज माफ है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

WhatsApp Group Join Now