home page

अतिरिक्त अनाज मंडी में आराम से अपनी फसल लेकर जाएं किसान: प्रेम बजाज

 | 
Farmers should be able to take their crops to the additional grain market comfortably: Prem Bajaj

mahendra india news, new delhi
सिरसा दी आढ़तियान एसोसिएशन मंडी सिरसा के प्रयास आखिरकार रंंग लाए। गेहूं के सीजन में शहर में भारी भीड़ और जाम की स्थिति पैदा होने की वजह से मंडी एसोसिएशन और मार्केट कमेटी द्वारा नई अतिरिक्त मंडी (बाईपास) में गेहूं फसल गिरवाने और हैफेड जोन की खरीद प्रक्रिया का कार्य शुरू कर दिया गया।

मंडी प्रधान प्रेम बजाज ने बताया कि जिस भी आढ़ती भाई के पास गेहूं फसल के लिए कम जगह है तो वह अपनी गेहूं फसल गिरवाने के लिए जो नई अतिरिक्त मंडी बाइपास पर है, वहां जगह लेने के लिए आढ़तियों को एसोसिएशन द्वारा निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस अतिरिक्त मंडी में बैठने की पुख्ता व्यवस्था, पीने के पानी की व्यवस्था, शौचालय की भी व्यवस्था कर दी गई है, ताकि किसानों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। यही नहीं इस मंडी में और भी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास जारी है।

प्रधान प्रेम बजाज ने मंडी एसोसिएशन, समस्त आढ़तियों व किसानों की ओर से जिला उपायुक्त शान्तनु शर्मा, मार्केटिंग बोर्ड के डीएमईओ राहुल कुंडू, मार्केट कमेटी सचिव वीरेंद्र मेहता का तहे दिल से धन्यवाद किया, जिन्होंने एसोसिएशन द्वारा सुझाई गई समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई की।

WhatsApp Group Join Now

उन्होंने कहा कि एसोसिएशन आशा करती है कि आगे भी इसी तरह प्रशासन का सहयोग मिलता रहेगा। इस मौके पर उप प्रधान राजू सुधा, महासचिव राजेंद्र नढा, कोषाध्यक्ष कृष्ण गोयल, मार्केट कमेटी सह सचिव संदीप कुमार और रामचन्द्र, सतवीर कुमार (सोसाइटी परचेजर), सुशील डूंगा बुंगा, पवन कम्बोज, वेद रहेजा, अशोक कम्बोज, अशोक संधा, अंकित बंसल सहित अन्य आढ़तीगण मौजूद रहे।