home page

तेज धूप या हवा के दौरान स्प्रे न करें किसान, गांव नानकपुरा में स्टीवर्ड दिवस पर किसान गोष्ठी का आयोजन

 | 
  तेज धूप या हवा के दौरान स्प्रे न करें किसान, गांव नानकपुरा में स्टीवर्ड दिवस पर किसान गोष्ठी का आयोजन 

mahendra india news, new delhi
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग व इंसेक्टिसाइड इंडिया लिमिटेड द्वारा गांव नानकपुरा में स्टीवर्ड दिवस के अवसर पर किसान गोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान किसानों को फसलों की सुरक्षा के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।


सहायक पौधा संरक्षण अधिकारी डॉ. विजेंद्र चौहान ने किसानों को कीटनाशकों के सुरक्षित और प्रभावी उपयोग बारे जानकारी देते हुए बताया कि किसान तेज धूप या तेज हवा के दौरान स्प्रे न करें। इसके बजाय शांत मौसम में सुबह या शाम के समय हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय की सिफारिशों के अनुसार ही छिडक़ाव करें। उन्होंने कहा कि कीटनाशक के प्रयोग के बाद हाथ और मुंह को साबुन से अच्छी तरह धोना चाहिए।


वहीं जोनल मैनेजर रविन्द्र यादव ने बताया कि शरीर को रसायनों से बचाने के लिए पीपीई किट जरूर पहनें। कीटनाशकों के खाली डिब्बों और पाउच को इधर-उधर फेंकने के बजाय जमीन में दबाकर उचित तरीके से नष्ट करना चाहिए। डॉ. विजेंद्र चौहान ने किसानों से आग्रह किया कि वे कीटनाशक, खाद या बीज खरीदते समय हमेशा पक्का बिल जरूर लें। उन्होंने आह्वान किया कि किसान सही जानकारी और सावधानी अपनाकर वे न केवल अपनी फसल को हानिकारक कीटों से बचा सकते हैं, बल्कि अपने स्वास्थ्य की भी रक्षा कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now