home page

चना की बिजाई के लिए किसान करें खेत तैयार, बिजाई से पहले ये करें किसान

 | 
news

mahendra india news, new delhi
चना फसल की बिजाई करने से पहले किसान भूमि की अच्छे से तैयार करें। इससे चना फसल का उत्पादन अधिक होगा। किसान देसी चना की बिजाई मध्य अक्टूबर तक व काबुली चना की बिजाई अक्टूबर माह के आखिरी सप्ताह में करें। बिरानी इलाकों में उन्नत किस्म हरियाणा नंबर वन की बिजाई करें। जहां पर सिचाई का साधन हो या वर्षा अच्छी होती है वहां पर हरियाणा चना नंबर वन, काबुली चना की हरियाणा काबुली नंबर वन किस्म की बिजाई करें।

नवीनतम किस्म हरियाणा चना नंबर 5 की हरियाणा राज्य के सारे क्षेत्रों में बिजाई की जा सकती है। हरियाणा चना नंबर 3 का 30 से 32 किलोग्राम व अन्य देसी किस्मों का 15 से 18 किलोग्राम तथा काबुली चने का करीब 36 किलोग्राम व हरियाणा चना नंबर वन का 20 से 22 किलोग्राम बीज प्रति एकड़ काफी है। किसान अगेती बिजाई कभी न करें। चना की दस अक्टूबर से पहले बिजाई करने से उखेड़ा रोग ज्यादा आता है।

पहले ये करें किसान

चना की बिजाई से पहले किसान कीटनाशक व फफूंदनाशक टीके से उपचार करें। दीमक से बचाने के लिए 850 मिली लीटर मोनोक्रोटोफास 36 एसएल या 1500 मिली लीटर क्लोरपाइरीफॉस 20 ईसी को पानी में मिलाकर कुल 2 लीटर घोल बनाए। ऐसे 2 लीटर घोल से एक क्विटल बीज को बीजने के एक दिन पूर्व पक्के फर्श या पॉलीथीन की शीट पर फैलाकर उपचारित करें। बीज का उपचार करें। चना के बीज को राइजोबियम का टीका अवश्य लगाए और बहुत रेतीली जमीन में 10 किलोग्रमा जिग सल्फेट प्रति एकड़ के हिसाब से डालें।

WhatsApp Group Join Now

डा. देवेंद्र जाखड़, सीनियर कोर्डिनेटर, कृषि विज्ञान केंद्र, सिरसा

चना की बिजाई से पहले खेत को अच्छे से तैयार करें। किसान बिजाई से पहले मिट्टी की भी जांच करवाए। जिससे भूमि में जो पोषक तत्व की कमी है। उनको पूरा किया जा सके। बिजाई से पहले बीज का उपचार करें।