home page

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में कहर बरपाएंगे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह! शुरू की खास तैयारी

 | 
news

mahendra india news, new delhi

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का पिछला प्रतियोगी क्रिकेट टूर्नामेंट आईपीएल 2026 था। हालांकि यह टीम इंडिया और मुंबई इंडियंस के इस मुख्य तेज गेंदबाज के लिए किसी बुरे सपने जैसा रहा। उन्होंने 13 मैचों में 102.50 की औसत और 8.36 की इकानमी रेट से सिर्फ 4 विकेट लिए, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1/15 रहा।


तेज गेदंबाज बुमराह आने वाले टेस्ट सीजन के लिए फिर से अभ्यास और कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर लाल गेंद से गेंदबाजी करते हुए अपनी फोटो पोस्ट की हैं। बुमराह को आयरलैंड और इंग्लैंड के विरुद्ध टी-20 सीरीज के लिए आराम दिया गया था।

तेज गेंदबाज बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ 14 जुलाई से शुरू होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज और 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियाई खेलों के लिए टीम में शामिल किया गया है। बुमराह ने घरेलू ग्राउंड पर अफगानिस्तान के ख्खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट मुकाबले में भी हिस्सा नहीं लिया था। यह मुकाबला आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र का हिस्सा नहीं था।