फादर्स डे :बच्चों के सपनो की गढ़री को, जो अपने संघर्षों से ढोता है, वो पिता ही तो होता है ....
Mahendra india news, new delhi
हर साल जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है. इस फादर्स डे 21 जून 2026 को मनाया जा रहा है. यह दिन पिता के प्यार, त्याग और उनके योगदान को सम्मान देने के लिए खास माना जाता है
-----
बच्चों के सपनो की गढ़री को,
जो अपने संघर्षों से ढोता है ।
वो पिता ही तो होता है .........
जिस्म जलाती कड़ी धूप हो या
काली ठंडी रातें हों ।
लू के गर्म थपेड़े हो या
दिल दहलाती बरसातें हो ।।
सब बाधाओं से लड़कर,
जो रोज कमाने जाता है ।
अपने सुख की कीमत देकर,
बच्चों की खुशियाँ लाता है ।।
बच्चों को देकर नरम बिछोना,
खुद काँटों पर सोता है ।
वो पिता ही तो होता है............
ऊपर से निष्ठुर लगता है पर
दिल में प्यार भरा रहता ।
परिवार की हर मुश्किल में जो
बन कर ढाल खड़ा रहता ।
जिसके कांधे पर चढ़कर पर्वत भी
छोटा दिखता है ।
बच्चों की एक खुशी की खातिर जो
तिनका तिनका बिकता है ।
अपने चेहरे की झुर्रियों से
जो बच्चों के ख्वाब संजोता है ।
वो पिता ही तो होता है.........
दिनेश
