बरुवाली प्रथम में नवोदय विद्यालय में चयन होने के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित
mahendra india news, new delhi
राजकीय उच्च विद्यालय बरुवाली प्रथम में मुख्य अध्यापक प्यारे लाल व् मुख्य शिक्षक अजमेर सिंह की अध्यक्षता में छात्र साकेत कुमार का नवोदय विद्यालय में चयन होने के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया | इस समारोह में साकेत के माता व पिता को एबीआरसी ज़ीनम चौधरी द्वारा फूल मालाऐ पहनाकर स्वागत किया गया |
शारीरिक शिक्षा शिक्षक डॉ देव कम्बोज ने बताया कि साकेत जब तीसरी कक्षा का छात्र था तत्कालीन हरियाणा के शिक्षा मंत्री द्वारा सम्मानित होने के साथ साथ गणना व साक्षरता प्रोग्राम जिला व राज्य स्तर भी पर सम्मानित हो चुका है | ग्रामीण प्रवेश में इस उपलब्धि को हासिल करने पर ग्राम पंचायत सरपंच सीता कम्बोज व सरपंच प्रतिनिधि राजेश कम्बोज ने साकेत की शिक्षा के लिए ग्यारह -ग्यारह सौ रूपये तथा विद्यालय के स्टाफ द्वारा साकेत की शिक्षा को पूरा करने के लिए हर तरह का मार्ग दर्शन देने के साथ साथ आर्थिक मदद देने का भी आश्वासन दिया |
इस अवसर पर एस एम सी प्रधान आशा रानी ,डॉ प्रेम चंद ,निशांत शर्मा , गुरदीप राय, नीलम कम्बोज, ममता कम्बोज, अमनदीप, सुरेश कुमारी, कृष्ण लाल, पूनम रानी, परमानन्द, अनीता गोस्वामी,रेनू, संदीप कुमार, रमेश कुमार ने छात्र की इस उपलब्धि पर साकेत के परिवार को शुभकामनाये देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की |
