10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 53 मेधावी विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित
mahendra india news, new delhi
श्री कृष्णा गोपाल गौशाला, ढूकड़ा के प्रांगण में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 53 मेधावी विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। गौशाला प्रधान सुरेश ढाका की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष फुटेला बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए कहा कि आज के इस प्रतिस्पर्धा के युग में विद्यार्थीयो को अच्छे अंक लेना जरूरी है।उन्होंने कहा कड़ी मेहनत और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है।
अपनी सोच हमेशा बड़ी रखें और किसी भी चुनौती से न डरें।
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सतबीर सिंह ढीढारिया ने गौशाला के इस शैक्षणिक प्रोत्साहन को सिरसा जिला में ऐतिहासिक कार्य बताया, वहीं ब्लॉक समिति चेयरमैन सूरजभान बुमरा ने इसे प्रदेश की सेवा में आदर्श गौशाला कहा। कार्यक्रम में बीडीपीओ स्टालिन सिद्धार्थ सचदेवा ने बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के गुरुमंत्र दिए और डीएसपी राजबीर सिंह ने युवाओं को नशामुक्ति का संदेश दिया। आयोजन को सफल बनाने में गौशाला संरक्षक जगदीश मंडा, उप-प्रधान घड़सीराम ढाडेला, सचिव सुल्तान घिंटाला व कोषाध्यक्ष गोपीराम निरानिया सहित गौशाला कमेटी के सभी साथियों ने मुख्य भूमिका निभाई।
इस अवसर पर एसएचओ चौपटा थाना प्रदीपकुमार, जमाल चौकी इंचार्ज रामकुमार, राजेंद्र सरपंच,क्लस्टर हेड उम्मेद सिंह ढाका स्कूल इंचार्ज प्रहलाद बेनीवाल, इंचार्ज कृष्ण डूडी, गुलजारी छींपा, रामेश्वर सिहाग, पूर्णा राम बामणिया, भीम सिहाग, मोहर सिंह बीरड़ा, ओमदत्त सेवदा, विनोद ढूकिया, ओंकार शर्मा, सुनील सोनी, शीशपाल गोरा, महेंद्र व ओम प्रकाश कुलरिया, महावीर खिचड़,महावीर भादू, मनोज व विकास सिहाग, कृष्ण बुरा, वेद भाटिया, नरेश क्लर्क, भूप शर्मा, राज ढुकडा, मुकेश ढाका, नोपचंद, मास्टर बलवंत कुलरिया, रामकुमार भाटिया,ओमदत्त छींपा, संदीप निम्मेवाल, मास्टर रमेश,सहित स्कूल स्टाफ, पंचायत प्रतिनिधि व भारी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।
