home page

गांव माधोसिंघाना क्षेत्र से हेरोइन बरामदगी मामले में महिला सप्लायर गिरफ्तार

 | 
 गांव माधोसिंघाना क्षेत्र से हेरोइन बरामदगी मामले में महिला सप्लायर गिरफ्तार

mahendra india news, new delhi

SIRSA पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के  निर्देशानुसार जिला भर में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की शहर थाना पुलिस की कीर्ति नगर पुलिस चौकी ने 9 ग्राम हेरोइन बरामदगी मामले में सप्लायर महिला आरोपी को गांव माधोसिंघाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है ।

गौरतलब है कि कि बीती 19 दिसंबर को शहर थाना पुलिस की कीर्ति नगर पुलिस चौकी  की टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कीर्ति नगर  क्षेत्र से प्रदीप उर्फ दीपू पुत्र मोहनलाल निवासी मोहत गार्डन बेगू सिरसा  को 9 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो आरोपी ने बताया की उक्त हेरोइन रवि पुत्र भागीरथ निवासी गांव गुड़िया खेड़ा व कनिका उर्फ कन्नू पत्नी मोनू निवासी गांव माधोसिंघाना हाल पटेल बस्ती सिरसा देकर गए थे ।

SIRSA कीर्ति नगर पुलिस चौकी इंचार्ज सहायक उप निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ शहर थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी । जांच के दौरान शहर थाना पुलिस ने हेरोइन तस्करी के मामलें में संलिप्त महिला सप्लायर कनिका उर्फ कन्नू पत्नी मोनू निवासी गांव माधोसिंघाना हाल पटेल बस्ती सिरसा को गिरफ्तार कर लिया ।

WhatsApp Group Join Now

गौरतलब है कि इस संबंध में शहर थाना की कीर्ति नगर पुलिस चौकी ने नशा तस्करी में संलिप्त दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल में बंद करवा दिया था । उन्होने बताया कि गिरफ्तार की गई महिला आरोपिया को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है ।