home page

वित्त विभाग द्वारा विद्यार्थियों के लिए यूनियन बजट 2026-27 पर एक विस्तृत चर्चा सत्र आयोजित

 | 
Finance Department organised a detailed discussion session on Union Budget 2026-27 for students

Mahendra india news, new delhi
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा CDLU के यूनिवर्सिटी स्कूल फॉर ग्रेजुएट स्टडीज के B.A. अर्थशास्त्र एवं वित्त विभाग द्वारा विद्यार्थियों के लिए यूनियन बजट 2026-27 पर एक विस्तृत चर्चा सत्र आयोजित किया गया। यह सत्र विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा “सबका साथ, सबका विकास – लोगों की आकांक्षाओं की पूर्ति” विषय पर प्रस्तावित पोस्ट बजट वेबिनार के संदर्भ में आयोजित किया गया। अकादमिक उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए तथा विद्यार्थियों को बजट की समुचित समझ प्रदान करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन कुलगुरु प्रोफेसर विजय कुमार के नेतृत्व तथा डीन यूएसजीएस डॉ. काशिफ के निर्देशन में किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को यूनियन बजट 2026-27 की मुख्य विशेषताओं को विस्तार से समझाया गया। साथ ही विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा जारी बजट चर्चा से संबंधित वीडियो भी विद्यार्थियों को दिखाया गया, जिससे उन्हें विषय की गहराई से जानकारी प्राप्त हो सके।


बजट की विस्तृत व्याख्या अर्थशास्त्र एवं वित्त विभाग की प्राध्यापिकाओं पूजा गोठवाल, तान्या तथा रामनदीप द्वारा की गई, जिसमें विद्यार्थियों को बजट क्या होता है, बजट का इतिहास, वर्तमान बजट के उद्देश्य तथा बजट के छह प्रमुख स्तंभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

WhatsApp Group Join Now

कार्यक्रम में स्वागत प्राध्यापक डॉ. बालकृष्ण ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्राध्यापक कुलदीप सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में द्वितीय, चतुर्थ एवं षष्ठम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने भाग लिया और बजट से जुड़े विभिन्न पहलुओं को समझा।