home page

चौपटा खंड के गांव की ईलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में लगी आग लाखों का सामान राख

 | 
Fire broke out in an electronics shop in Chaupata Khand village, destroying goods worth lakhs

Mahendra india news, new delhi
चौपटा। चौपटा खंड के गांव कुम्हारिया में ईलेक्ट्रॉनिक की दुकान में आग लग गई। आग लगने से लाखों रुपये का सामान स्वाहा हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। यह जानकारी देते हुए दुकान संचालक बलबीर नंबरदार ने बताया कि मैं दुकान से बाहर खड़ा था तो दुकान में से धुंआ निकलते हुए दिखाई दिया।

इसी दौरान आसपास के लोगों ने भी दुकान में धुंआ निकलते देखा तो तुरंत पानी की बाल्टी, डिब्बे आदि लेकर आग बुझाने को लेकर दौड़ पडेÞ। और करीबन आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान दुकान में पुराने व नये टीवी, रेडियो व अन्य उपकरण आग की भेंट चढ़ गए। बलबीर ने बताया कि शायद आग शॉर्ट सर्किट से लगी है, जिसमें बिजली विभाग की लापरवाही साफ झलकती है।

संचालक बलबीर ने बताया कि दुकान में करीबन लाखों रुपये का सामान रखा था साथ ही कई लोगों के रेडियो व टीवी भी ठीक करवाने के लिए रखे हुए थे वो सभी जल कर राख हो गये। उन्होंने कहा कि दुकान से ही उसकी रोजी-रोटी चलती थी, अब प्रशासन से अनुरोध करते हुए कहा है कि मुझे मुआवजा दिया जाए। जिससे वे अपना काम दोबारा से चलाया जा सके। 

WhatsApp Group Join Now