home page

तीन दिन विधायकों को ज्ञापन सौंपेंगे फायर कर्मचारी: राजेश खिचड़

 | 
Fire employees will submit memorandum to MLAs for three days: Rajesh Khichad

सिरसा। फरीदाबाद अग्निकांड में हुई दो फायर कर्मियों भवी चंद शर्मा और रणवीर सिंह की मौत के मामले में परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी व शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर संघर्षरत कर्मचारियों ने आंदोलन को तेज कर दिया है।

धरने के 14वें दिन की अध्यक्षता जिला प्रधान राजेश खिचड़ ने की। प्रधान ने बताया कि 13 दिन बीत जाने के बाद भी सरकार व विभाग की ओर से उनकी मुख्य मांग को लेकर कोई स्पष्ट जवाब नहीं आया है, जिससे उनकी मंशा का साफ पता चल रहा है। अब कर्मचारियों ने जन प्रतिनिधियों (विधायकों) से इस मामले में सहयोग की अपील करते हुए 22 से 25 अप्रैल तक ज्ञापन सांैपने का निर्णय लिया है।

अगर जनप्रतिनिधियों से कोई सहयोग नहीं बना तो सांसदों से सहयोग मांगा जाएगा, ताकि मृतक कर्मचारियों के परिवारजनों को राहत पहुंचाई जा सके। संघर्ष की आगामी कड़ी में 27-28 अप्रैल को क्रमिक भूख हड़ताल और एक और दो मई को दो दिवसीय राज्य स्तरीय हड़ताल की जाएगी। इस मौके पर राजेंद्र सैनी, ऋषि सिहाग, अशोक मेहला, ब्लॉक प्रधान बलवंत सहारण, इरिगेशन से वीरेंद्र, सुभाष, रानियां से कुलदीप शर्मा, अनिल मुंडाल, सतीश कंबोज सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। 

WhatsApp Group Join Now