home page

फायर कर्मचारियों ने फूंका उद्योग मंत्री का पुतला, चेतावनी

 | 
Fire personnel burn effigy of Industry Minister, warn

mahendra india news, new delhi
 बीजेपी सरकार के उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह द्वारा फायर विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ आपत्तिजनक बयान के विरोध में शनिवार को नगर पालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा संबंधित शाखा अग्निशमन विभाग हरियाणा राज्य कमेटी के आह्वान पर कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह का पुतला दहन किया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर समय रहते मंत्री द्वारा फायर विभाग के कर्मचारियों से माफी नहीं मांगी गई तो आगामी समय में अनिश्चितकालीन हड़ताल भी हो सकती है।


प्रदर्शन की अध्यक्षता फायर विभाग युनियन के जिला प्रधान राजेश खिचड़ ने की। उन्होंने कहा कि समय रहते उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह माफी मांगे और भविष्य में बीजेपी की सरकार के किसी भी मंत्री द्वारा ऐसा आपत्तिकजनक बयान बर्दास्त नहीं किया जाएगा। बीजेपी सरकार भी ऐसा आश्वासन दे कि भविष्य में किसी भी मंत्री द्वारा ऐसा आपत्तिजनक बयान नहीं दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मंत्री जल्द से जल्द माफी मांगें। बीजेपी सरकार कर्मचारियों के सभी मांगों को पूरा करें, अन्यथा 12 फरवरी को की जा रही राष्ट्र व्यापी हड़ताल में एक-एक कर्मचारी हड़ताल पर जाएगा और पूरे भारत में चक्का जाम होगा। प्रदर्शन में सुखदेव सिंह, सर्व कर्मचारी संघ से मदनलाल खोथ, रमेश सनी, ललित सोलंकी ब्लॉक प्रधान सर्व कर्मचचारी संघ, रमेश बिजली विभाग, अजय पासी, महेंद्र शर्मा, अशोक पटवारी, बाबूलाल बिजली विभाग से, नगर पालिका से नरेश प्रधान, ऐलनाबाद से कुलदीप सहित फायर विभाग के साथी उपस्थित थे।

WhatsApp Group Join Now