home page

फायर कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर फायर अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, चेतावनी

 | 
Fire personnel submitted a memorandum to the fire officer regarding their demands and warned him

Mahendra india news, new delhi
फायर विभाग में पे-रोल के कर्मचारियों का हरियाणा सरकार द्वारा जॉब सिक्योरिटी पर ऑप्शन न आने व फायर ऑफिसर द्वारा एक्सपीरियंस ना बनाने पर जिले भर से फायर कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए आगामी 12 फरवरी को होने वाली हड़ताल का नोटिस फायर ऑफिसर को सौंपा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता फायर यूनियन के जिला प्रधान राजेश खिचड़ ने की। जिला प्रधान राजेश खिचड़ ने बताया कि सरकार द्वारा जॉब सिक्योरिटी एक्ट के लिए जो पोर्टल खोला है, उसमें सिरसा के फायर कर्मचारियों के लिए ऑप्शन नहीं आ रहा है।

यही नहीं 2021 से पहले का अनुभव प्रमाण भी फायर अधिकारी द्वारा बनाने से इनकार किया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों में फायर अधिकारी के प्रति गहरा रोष है। उन्होंने कहा कि जल्द फायर अधिकारी ने कोई संज्ञान नहीं लियाा तो आगामी 27, 28, 29, 30 जनवरी को जिलेभर के सभी फायर स्टेशनों पर फायर अधिकारी के खिलाफ खिलाफ धरना लगाएंगे।

इसके बाद भी कुछ नहीं हुआ तो 31 जनवरी को को जिला कमेटी की मीटिंग कर सिरसा फायर कार्यालय का घेराव करेंगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी की गारंटी नहीं मिलती तो इसकी जिम्मेवारी फायर अधिकारी की होगी। इस मौके पर गुरमेल ब्लॉक प्रधान व सचिव सिरसा, सुखेदव सिंह कैशियर, सर्व कर्मचारी संघ से ब्लॉक प्रधान ललित सोलंकी, सुरजीत सिंह बेदी मुख्य सलाहकार, नरेश कुमार नगर पालिका ब्लॉक प्रधान, बलवंत सरबटा, ऐलनाबाद से रणबीर फगोडिया, सुरेंद्र खिचड़, कालांवाली से बलदेव सिंह, मलकीत सिंह, डबवाली से पवन कुमार व मनोज कुमार सहित जिले के सभी कर्मचारी उपस्थित थे।

WhatsApp Group Join Now