home page

फायर कर्मचारी कल सौंपेंगे सिरसा विधायक को ज्ञापन

 | 
Fire personnel will submit a memorandum to Sirsa MLA tomorrow.


सिरसा। फरीदाबाद अग्निकांड में हुई दो फायर कर्मियों भवी चंद शर्मा और रणवीर सिंह की मौत के मामले में परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी व शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर संघर्षरत कर्मचारियों ने आंदोलन को तेज कर दिया है।

धरने के 17वें दिन की अध्यक्षता जिला प्रधान राजेश खिचड़ ने की। प्रधान ने बताया कि 16 दिन बीत जाने के बाद भी सरकार व विभाग की ओर से उनकी मुख्य मांग को लेकर कोई स्पष्ट जवाब नहीं आया है, जिससे उनकी मंशा का साफ पता चल रहा है। अब कर्मचारियों द्वारा जन प्रतिनिधियों (विधायकों) से इस मामले में सहयोग की अपील करते हुए ज्ञापन सांैपे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सिरसा विधायक गोकुल सेतिया को कर्मचारियों द्वारा 25 अप्रैल को ज्ञापन सौंपा जाएगा,

ताकि वो कर्मचारियों की आवाज को विधानसभा में उठा सकें। उन्होेंने कहा कि अगर जनप्रतिनिधियों से कोई सहयोग नहीं बना तो सांसदों से सहयोग मांगा जाएगा, ताकि मृतक कर्मचारियों के परिवारजनों को राहत पहुंचाई जा सके। संघर्ष की आगामी कड़ी में 27-28 अप्रैल को क्रमिक भूख हड़ताल और एक और दो मई को दो दिवसीय राज्य स्तरीय हड़ताल की जाएगी। इस मौके पर मुख्य अग्निशामक अशोक मेहला, मुख्य अग्निशामक अमित रानियां, मुख्य अग्निशामक ऋषि सिहाग, एफओ राकेश यादव, डीओ रोहताश मोहरिया, गोविन्द, एसकेएस से रमेश सैनी, मदन लाल खोथ सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

WhatsApp Group Join Now