कांग्रेस MLA के गांव में फायरिंग, प्रॉपर्टी कारोबारी के घर पर बदमाशों ने चलाई गोलियां, घर में मौजूद महिलाओं और बच्चों में मची दहशत
MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में हांसी जिला से हैं। जिले में कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ के पैतृक गांव पेटवाड़ में मोटरसाईकिल सवार बदमाशों ने फायरिंग करने की वारदात की। इससे गांव मेें दहशत फैला दी। जानकारी के अनुसार बदमाशों ने गांव के एक प्रॉपर्टी कारोबारी के घर को निशाना बनाया।
वारदात के वक्त कारोबारी पड़ोस में हुई एक मौत पर शोक जताने गया हुआ था। बताया जा रहा है कि घर में महिलाएं और बच्चे मौजूद थे। मोटरसाईकिल सवार बदमाशों ने कारोबारी का नाम लेकर आवाज लगाई। कुछ देर तक कोई बाहर नहीं निकाला। इसके बाद तो उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग की और फरार हो गए।
इसके बाद गोलियों की आवाज सुनकर घर में मौजूद महिलाएं और बच्चे घबरा गये। बदमाशों के जाने के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। कारोबारी भी अपने आवास पर पहुंचा। पता चला कि बदमाशों ने घर की दीवारों और अंदर खड़ी कार पर गोलियां चलाई थीं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
इस पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। इस घटना के बारे में सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने फुटेज कब्जे में ले ली है। इसके आधार पर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
इस घटना के बारे में पेटवाड़ निवासी उमेश ने बताया कि उनके पिता धर्मपाल की आयु करीबन 60 वर्ष है। वह प्रॉपर्टी कारोबार के साथ नारनौंद अनाज मंडी में आढ़ती की दुकान नंबर 10 भी संभालते हैं।
बताया कि शुक्रवार रात करीब सवा 9 बजे एक व्यक्ति बाइक से उनके घर पहुंचा। उसने बाहर से उनके पिता धर्मपाल का नाम लेकर आवाज लगाई। उस वक्त पिता धर्मपाल पड़ोस में हुई एक मौत पर शोक जताने गए हुए थे।
उन्होंने बताया कि जब कोई बाहर नहीं गया तो आरोपी ने घर के मुख्य गेट से एक फायर किया। इसके बाद अंदर घुसकर तीन राउंड और गोलियां चलाईं। इनमें से तीन गोलियां घर के अंदर खड़ी गाड़ी में लगीं। आरोपी ने अपना चेहरा ढका हुआ था।
सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम, नारनौंद सीआईए और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल देखा और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया। नारनौंद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जोगिन्द्र सिंह ने बताया कि जांच जारी है। सीसीटीवी में एक लडक़ा कैद हुआ है, जिसकी पहचान की जा रही है। फायरिंग का कारण अभी पता नहीं चला है। पुलिस परिवार से पूछताछ कर रही है।
