home page

हरियाणा प्रदेश में मुर्तजापुर गांव के पास फायरिंग, जर्मनी से डिपोर्ट होकर आए बदमाश की पैर में लगी गोली

 
Firing took place near Murtajapur village in Haryana; a criminal deported from Germany was shot in the leg
 | 
 Firing took place near Murtajapur village in Haryana; a criminal deported from Germany was shot in the leg
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में कुरूक्षेत्र जिला से हैं। जिला के गांव मुर्तजापुर के पास हरियाणा पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ होने की सूचना है। इस दौरान फायरिंग में एक बदमाश विशाल की पैर में गोली लगी।  इसके बाद पुलिस ने उसे और उसके साथी लविश को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि विशाल 12 दिन पहले ही जर्मनी से डिपोर्ट होकर देश में आया था।  


लविश कैथल जिला के गांव किठाना का निवासी है। बदमाशों ने कई दिन पहले पिहोवा में लूट की वारदात को अंजाम दिया था, इसके चलते पुलिस को दोनों की तलाश थी। पुलिस ने घायल बदमाश को लोकनायक जय प्रकाश अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है।