चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा अपने सीनियर विद्यार्थियों के सम्मान में फेयरवेल पार्टी दी गई
First year students of the Department of Journalism and Mass Communication, Chaudhary Devi Lal University, Sirsa hosted a farewell party in honour of their senior students.
सिरसा 14 मई 2026। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा अपने सीनियर विद्यार्थियों के सम्मान में फेयरवेल पार्टी दी गई। समारोह के दौरान गीत-संगीत, नृत्य एवं अनेक मनोरंजक खेलों की प्रस्तुतियों ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन एमए प्रथम वर्ष की छात्रा अमानत ने किया, जबकि आयोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी नीरू यादव ने बखूबी निभाई।
फेयरवेल समारोह का मुख्य आकर्षण विभिन्न उपाधियों की घोषणा रही। विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, प्रतिभा एवं सहभागिता के आधार पर विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सेवा सिंह बाजवा, विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ अमित सांगवान और डॉ टिम्सी मेहता द्वारा सम्मान प्रदान किए गए।
पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के एमए अंतिम वर्ष के छात्र विक्रम सिंह और छात्रा सिमरन को “मिस्टर एंड मिस फेयरवेल” का खिताब दिया गया। वहीं धीरज और काजल को “मिस्टर एंड मिस पर्सनॅलिटी” तथा बीए के विद्यार्थी अमर और तन्नु को “मिस्टर एंड मिस चार्मिंग” की उपाधि से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में विभाग के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए जीवन में निरंतर सफलता प्राप्त करने का आशीर्वाद दिया। जूनियर विद्यार्थियों ने भी अपने सीनियर्स को भावुक विदाई देते हुए उनके सुनहरे भविष्य की कामना की।
