सीडीएलयू सिरसा में पांच शोधार्थियों को पीएचडी डिग्री का पात्र घोषित किया
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा के कुलगुरु प्रोफेसर विजय कुमार ने परीक्षकों के बोर्ड व शोध समिति की अनुशंसा पर पांच शोधार्थियों को पीएचडी डिग्री का पात्र घोषित किया है।
परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर राजकुमार सलार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर विजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित रिसर्च डिग्री कमेटी की बैठक में गणित विभाग की अमरज्योत, भौतिक विभाग के सोमवीर, प्रबंधन विभाग की प्रीती व कमल प्रीत कौर,
शारीरिक शिक्षा विभाग के हरदीप को पीएचडी डिग्री का पात्र घोषित किया गया है। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अध्यक्षों सहित रिवल ब्रांच की अधीक्षक रश्मि बब्बर तथा सहायक धर्मवीर उपस्थित थे।
