home page

बाढ़ राहत राशि, ब्याज माफी और बाजरा भावांतर से मजबूत हुआ किसानों-मजदूरों का आर्थिक संबल: एडवोकेट यतींद्र सिंह

 | 
Flood relief, interest waiver and millet price difference have strengthened the economic strength of farmers and labourers: Advocate Yatindra Singh

सिरसा। भाजपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट यतींद्र सिंह ने मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा किसान हित में उठाए गए कदमों पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार किसानों तथा मजदूरों के हित में लगातार संवेदनशील और निर्णायक कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में किसानों को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना प्रदेश सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है।

एडवोकेट सिंह ने बताया कि हाल ही में बाढ़ से प्रभावित किसानों को बड़ी राहत देते हुए प्रदेश के 53821 किसानों के लिए 116 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि जारी की गई है। इस निर्णय से प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे किसानों को त्वरित आर्थिक संबल प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि यह कदम सरकार की संवेदनशीलता और किसान-हितैषी दृष्टिकोण को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।

त्वरित मुआवजा प्रक्रिया और पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था के माध्यम से राहत राशि रिकॉर्ड समय में किसानों तक पहुंचाई गई है। उन्होंने आगे कहा कि फसलों का उचित मूल्य सुनिश्चित करने के लिए हरियाणा सरकार निरंतर सार्थक प्रयास कर रही है। इसी क्रम में भावांतर भरपाई योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा बाजरा किसानों को बड़ी आर्थिक सहायता दी गई है। प्रदेश के 1 लाख 57 हजार किसानों के बैंक खातों में 358 करोड़ 62 लाख रुपये की राशि सीधे हस्तांतरित की गई है।

WhatsApp Group Join Now

यह आर्थिक सहयोग किसानों को उनकी योग्य आय सुनिश्चित करने, उनकी मेहनत का उचित मूल्य दिलाने और उन्हें आर्थिक रूप से अधिक सशक्त बनाने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है। इसके साथ ही, पैक्स सोसायटी से किसानों-मजदूरों द्वारा लिए गए ऋण की मूल राशि जमा करवाने पर ब्याज माफी की घोषणा भी की गई है। इस योजना से 681182 किसानों और मजदूरों को लगभग 2266 करोड़ रुपये की राहत प्राप्त होगी। यह निर्णय ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने और किसानों को कर्जमुक्त होने का अवसर प्रदान करने में अत्यंत प्रभावी सिद्ध होगा।

एडवोकेट यतींद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन व विजऩ के अनुरूप मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार कृषि क्षेत्र को नई दिशा, नई ऊर्जा और नई गति प्रदान कर रही है। राहत राशि वितरण, भावांतर सहयोग और ब्याज माफी ये तीनों कदम यह स्पष्ट करते हैं कि किसानों को आत्मनिर्भरए सुरक्षित और खुशहाल बनाना ही सरकार का वास्तविक उद्देश्य है। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकारों की संयुक्त पहल किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ हरियाणा के कृषि तंत्र को और अधिक मजबूत व समृद्ध बनाएगी।