वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में बदला खाने का मेन्यू, अब नाश्ते से लेकर लंच-डिनर तक मिलेंगे कम विकल्प
mahendra india news, new delhi
इंडियन रेलवे में अब भोजन को लेकर बदलाव किए जाने की सूचना रही है। जानकारी के अनुसार लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खाने का अनुभव बदलने वाला है। आईआरसीटीसी (भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम) ने ट्रेनों में परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता सुधारने के लिए मेन्यू में कटौती शुरू की है। इसके तहत अब यात्रियों को नाश्ते, दोपहर और रात के खाने में पहले की तुलना में कम विकल्प मिलेंगे। फिलहाल यह व्यवस्था तीन वंदे भारत स्लीपर ट्रेन रूट पर पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू की गई है।
स्वच्छता से जुड़ी शिकायतों को कम करना है। एयरलाइंस की तरह सीमित मेन्यू रखने से हर व्यंजन की गुणवत्ता पर नजर रखने में आसानी होगी। आईआरसीटीसी फिलहाल यात्रियों की प्रतिक्रिया का आकलन कर रहा है। प्रतिक्रिया सकारात्मक रहने पर इसे लंबी दूरी की अन्य ट्रेनों में भी लागू किया जा सकता है।
इन 3 वंदे भारत स्लीपर रूट पर चल रहा ट्रायल
रेलवे मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक, फिलहाल सभी तीन वंदे भारत स्लीपर ट्रेन रूट पर इस व्यवस्था का परीक्षण किया जा रहा है। इनमें शामिल हैं:
मुंबई-बेंगलुरु
हावड़ा-कामाख्या
नई दिल्ली-वाराणसी जंक्शन
इस परियोजना के तहत भोजन तैयार करने की जिम्मेदारी रेलवे या उसके मौजूदा खानपान वेंडरों के बजाय प्रमुख क्लाउड किचन को दी गई है। अधिकारियों का मानना है कि इससे भोजन की गुणवत्ता पर बेहतर निगरानी रखी जा सकेगी।
नाश्ते से लेकर लंच और डिनर तक क्या बदला?
आईआरसीटीसी के अनुसार पता चला है कि मुंबई-बेंगलुरु वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में नए मेन्यू के तहत नाश्ते के लिए अब तीन विकल्प दिए जाएंगे। यात्री इडली-वड़ा के साथ चटनी और सांभर, पोहा या उपमा में से कोई एक चुन सकेंगे।
वहीं, दोपहर और रात के खाने में रोटी, चावल, दाल और एक मुख्य व्यंजन मिलेगा। मुख्य व्यंजन के तौर पर चिकन या शाकाहारी विकल्प चुनने की सुविधा होगी। इससे पहले यात्रियों को भोजन में कई अतिरिक्त विकल्प भी मिलते थे। नए मेन्यू से नाश्ते और मुख्य भोजन की कई चीजें हटा दी गई हैं।
पहले के मेन्यू से हटाए गए प्रमुख आइटम:
नाश्ते में सूप, अंडे का ऑमलेट, ऑमलेट सैंडविच और वेज सैंडविच।
छाछ और चॉकलेट भी अब नाश्ते की सूची में शामिल नहीं होंगे।
दोपहर और रात के खाने में सूखी सब्जी, दही,
सलाद
, अचार और मिठाई जैसे विकल्प हटा दिए गया हैं।
खाने का वजन 700 ग्राम से घटकर 500 ग्राम तक हुआ
जानकारी के अनुसार नए मेन्यू में सिर्फ व्यंजनों की संख्या ही कम नहीं हुई है, बल्कि एक मील का कुल वजन भी घटाया गया है। ढ्ढक्रष्टञ्जष्ट के मुताबिक, पहले एक मील का वजन करीब 700 से 750 ग्राम होता था, जो अब घटकर लगभग 450 से 500 ग्राम रह गया है।
हालांकि, आईआरसीटीसी का कहना है कि किसी भी व्यंजन की व्यक्तिगत मात्रा में कटौती नहीं की गई है। यानी खाने की प्लेट में अलग-अलग आइटम की मात्रा पहले जैसी ही रखी गई है, लेकिन विकल्पों की संख्या कम होने से कुल वजन घटा है।
आईआरसीटीसी के एक अधिकारी ने बताया कि एयरलाइंस की तरह कॉम्पैक्ट मेन्यू रखने से अलग-अलग व्यंजनों के बजाय सीमित आइटम की गुणवत्ता पर ज्यादा ध्यान दिया जा सकेगा।
आईआरसीटीसी ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में भोजन की आपूर्ति के लिए बड़ी क्लाउड किचन कंपनियों के साथ करार किया है। एक अधिकारी के मुताबिक, कामाख्या रूट के लिए मेफेयर ग्रुप, हावड़ा के लिए ताजसैट्स और अन्य दो वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के लिए सरोवर पोर्टिको ग्रुप के साथ साझेदारी की गई है। अधिकारियों का कहना है कि इन किचन में भोजन को तय गुणवत्ता के अनुसार तैयार करने, पैक करने और परोसने की व्यवस्था है।
नई व्यवस्था के बाद खाने की शिकायतों में 10 फीसदी कमी
आईआरसीटीसी के पश्चिमी जोन के ग्रुप जनरल मैनेजर गौरव झा के मुताबिक, क्लाउड किचन से भोजन की आपूर्ति शुरू होने के बाद खाने से जुड़ी शिकायतों में 10 फीसदी की कमी आई है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की संतुष्टि ढ्ढक्रष्टञ्जष्ट की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
दरअसल, पिछले कुछ वर्षों में वंदे भारत समेत लंबी दूरी की ट्रेनों में खाने की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें बढ़ी हैं। यात्रियों ने ठंडा खाना, बासी भोजन और खाने में कीड़े मिलने जैसी समस्याएं उठाई हैं।
दही में कीड़े से लेकर दाल में कॉकरोच मिलने तक की शिकायतें
खाने की गुणवत्ता को लेकर सामने आई घटनाओं ने रेलवे की खानपान व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।
सफल रहा ट्रायल तो लंबी दूरी की दूसरी ट्रेनों में भी बदलेगा मेन्यू
आईआरसीटीसी फिलहाल यात्रियों की प्रतिक्रिया और नई व्यवस्था के नतीजों का आकलन कर रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, अगर पायलट प्रोजेक्ट सफल रहता है तो सीमित मेन्यू की व्यवस्था सभी लंबी दूरी की ट्रेनों में लागू की जा सकती है।
फिलहाल क्लाउड किचन संचालकों को वंदे भारत, राजधानी और शताब्दी जैसी एक-2 प्रीमियम ट्रेनों के साथ कुछ एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों का ठेका दिया जाता है। नई व्यवस्था के विस्तार का फैसला ट्रायल के नतीजों के आधार पर लिया जाएगा
