सादगी से मनाया पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का जन्मदिन, पूर्व विधायक नैना चौटाला ने कटवाया केक, दी बधाई
mahendra india news, new delhi
प्रदेश, जिलेभर के पदाधिकारियों, समर्थकों ने भी दी शुभकामनाएं, बोले हों दीर्घायु
हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का जन्मदिन शुक्रवार को बरनाला रोड सिरसा स्थित चौटाला हाउस में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हरियाणा,व जिलेभर से आए पार्टी पदाधिकारियों, समर्थकों व अनेक गणमान्यजनों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं
दी और उनके बेहतर स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान पूर्व विधायक व पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की माता नैना चौटाला ने स्नेहपूर्वक केक काटकर खुशी जाहिर की। इस अवसर पर उन्होंने भी अपने पुत्र की लंबी आयु, उत्तम स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की कामना की।
परिवार एवं समर्थकों के बीच सादगीपूर्ण माहौल में आयोजित इस कार्यक्रम में जेजेपी जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने भी पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दुष्यंत चौटाला ने हमेशा अपने राजनीतिक जीवन में जनता की सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है और सभी वर्गों का सम्मान करते हुए हरियाणा सरकार में हिस्सेदारी के दौरान अनेक नीतियां लागू की जिसे आज भी प्रदेशवासी लाभ उठा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री रहते हुए दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश के विकास और युवाओं के हितों को सर्वोपरि रखा। इस अवसर पर कार्यक्रम में जेजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के प्रधान महासचिव राधेश्याम शर्मा, जिला कार्यालय प्रभारी हरिसिंह भारी, जिला प्रेस प्रवक्ता अमर सिंह ज्याणी, ऐलनाबाद हलकाध्यक्ष अनिल कासनियां, शांतनु गोदारा ,सुरेंद्र बेनीवाल, शहरी अध्यक्ष दीपक भाटिया, राजेंद्र कसवां ,लक्की चौधरी, अकबर खान, कादर खान, कुलदीप जांगू , नितिन टांडी व राममूर्ति सहित काफी संख्या में जेजेपी कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
