home page

हरियाणा प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा एम्स दिल्ली में भर्ती, बेटे दीपेंद्र हुड्डा ने दिया स्वास्थ्य अपडेट

 | 
news

mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को लेकर है।  पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मंगलवार देर शाम अचानक तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उन्हें जांच के लिए दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में उनके जरूरी मेडिकल टेस्ट किए गये।

पूर्व सीएम हुड्डा के बेटे कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने पिता की तबीयत को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें रूटीन जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी तरह की अन्य परेशानी की बात नहीं है। दीपेंद्र हुड्डा के अनुसार आज बुधवार को भूपेंद्र सिंह हुड्डा को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।


गौरतलब है कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा सोमवार को नई दिल्ली में इंडिया ब्लॉक की ओर से आयोजित आंदोलन में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस के सांसदों और विधायकों के साथ प्रदर्शन में भाग लिया था। आंदोलन के दौरान राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ उनकी हाथ पकड़े हुए एक फोटो भी सामने आई थी।

WhatsApp Group Join Now


इसके बाद मंगलवार देर शाम हुड्डा के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना के बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर चर्चा शुरू हो गई। हालांकि, दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने इसे नियमित जांच का मामला बताते हुए किसी अन्य तरह की चिंता से इंकार कर दिया है।