home page

पूर्व मंत्री एवं हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष गोपाल कांडा ने किया भव्य श्रीराम कथा 'अपने अपने राम ' का शुभारंभ

 | 
Former Minister and President of Haryana Lokhit Party, Gopal Kanda inaugurated the grand Shri Ram Katha 'Apne Apne Ram

mahendra india news, new delhi
पूर्व मंत्री एवं हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष गोपाल कांडा ने तीन दिवसीय भव्य श्रीराम कथा 'अपने अपने राम' का शुभारंभ किया। बतौर मुख्य अतिथि इस दिव्य एवं भव्य विशाल आयोजन में सम्मिलित हुए पूर्व मंत्री गोपाल कांडा ने विश्व विख्यात कवि एवं राम कथा मर्मज्ञ प्रोफेसर डॉ. कुमार विश्वास के मुखारबिंद से हुई श्री राम कथा का श्रवण भी किया। आयोजन में उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री  नन्द गोपाल नंदी व कानपुर के सांसद  रमेश अवस्थी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।


कानपुर के नवाबगंज स्थित चंद्रशेखर आजाद  कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि (सीएसए ग्राउंड) में  आयोजित कथा का शुभारंभ पूर्व मंत्री गोपाल कांडा एवं अन्य अतिथियों ने राम भक्त हनुमान जी के चरणों में वंदन एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। श्री महाराजा अग्रसेन जयंती समिति, कानपुर के तत्वावधान में हुए इस भक्तिमय आध्यात्मिक आयोजन में आयोजन समिति ने शाल ओढ़ाकर मुख्य अतिथि गोपाल कांडा का अभिनन्दन किया। समिति के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने पूर्व मंत्री गोपाल कांडा के सामाजिक कार्यों की सराहना की।

श्री राम कथा आयोजन समिति के संयोजक अभिषेक अग्रवाल ने  कथा व्यास डॉक्टर कुमार विश्वास, पूर्व मंत्री गोपाल कांडा, औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल नंदी, विधानसभा स्पीकर सतीश महाना, सांसद रमेश अवस्थी सहित अन्य प्रमुख जनों का आभार व्यक्त किया।
पूर्व मंत्री गोपाल कांडा ने श्री महाराजा अग्रसेन जयंती समिति के सभी पदाधिकारियों को इस विशाल श्री राम कथा आयोजन के लिए साधुवाद दिया।

WhatsApp Group Join Now

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन के लिए केवल विशाल पंडाल नहीं बल्कि विशाल श्रद्धाभाव और विशाल समर्पण चाहिए। गोपाल कांडा ने विश्वविख्यात कवि डॉक्टर कुमार विश्वास को मां सरस्वती और भगवान श्री राम का विशेष कृपा प्राप्त बताया। पूर्व मंत्री गोपाल कांडा ने कुमार विश्वास को सिरसा में श्री बाबा तारा जी कुटिया में  श्री राम कथा करने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने सिरसा के आध्यात्मिक और धार्मिक महत्व को रेखांकित करते हुए श्री तारकेश्वरम धाम में देश के प्रमुख संतों के पर्दापण करने की जानकारी भी दी।


इस अवसर पर कुमार विश्वास ने रामकथा को जीवन की आध्यात्मिक ऊर्जा बताया और निकट भविष्य में सिरसा की पावन भूमि पर कथा को लेकर आश्वस्त किया। कुमार विश्वास ने अपने संबोधन में कहा कि रामकथा केवल आस्था से जुड़ी परंपरा नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाली आध्यात्मिक ऊर्जा है। उन्होंने कहा कि भारत की गंगा–जमुनी सांस्कृतिक धारा सदियों से भाईचारे, सहिष्णुता और एकता का संदेश देती आई है।  

जयंती समिति के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, महामंत्री मनीष दर्पण, कार्यक्रम के संयोजक पंकज अग्रवाल व अभिषेक अग्रवाल, प्रमुख उद्योगपति राकेश बिंदल, दिल्ली उद्योगपति सुभाष गोयल व धवल कांडा सहित अन्य प्रमुख लोग मौजूद थे। आयोजन समिति ने पूर्व मंत्री गोपाल कांडा का आभार व्यक्त किया तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।