home page

पूर्व मंत्री गोपाल कांडा एवं स्वयं का प्रगणक फार्म भर कर बीएलओ को सौंपा

 | 
Former Minister Gopal Kanda filled out the enumerator form—including his own—and handed it over to the BLO

mahendra india news, new delhi

वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने आज अपने कार्यालय में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विशेष बैठक का आयोजन किया। बैठक में सिरसा के  वार्ड पार्षद एवं पार्षद प्रतिनिधि मौजूद थे। इस मौके पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। गोबिंद कांडा ने कहा कि पूर्व मंत्री गोपाल कांडा और स्वयं उन्होंने अपना प्रगणक फार्म जमा करवा दिए हैं। परिवार के सभी सदस्यों के प्रगणक फार्म जमा करवाए गए हैं। चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में जन प्रतिनिधि और समाज के जागरूक लोग न केवल खुद बल्कि अपने क्षेत्र , अपने वार्ड के सभी मतदाताओं के प्रगणक फार्म जमा करवाएं।


बैठक में गोबिंद कांडा ने पार्षदों के साथ इस अभियान के उद्देश्य, पात्र मतदाताओं के पंजीकरण, आवश्यक दस्तावेजों तथा मतदाता सूची को अधिक सटीक एवं अद्यतन बनाने की प्रक्रिया और विभिन्न चरणों की विस्तार से चर्चा की।  उन्होंने कहा कि एक साफ-सुथरी और अपडेटेड वोटर लिस्ट ही स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया का मजबूत आधार है। वार्ड प्रतिनिधि यह सुनिश्चित करें कि उनके क्षेत्र के सभी नागरिक समय पर अपने फॉर्म भरकर संबंधित बीएलओ को जमा करवाएं। उन्होंने पारदर्शिता पर जोर देते हुए कहा कि मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध बनाना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। फर्जी, दोहरे या अपात्र मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जाने चाहिए ताकि लोकतंत्र की बुनियाद मजबूत हो।

 
 उन्होंने कहा कि सभी पार्षद अपने-अपने वार्डों में अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को जागरूक करें तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सहयोग दें। स्वस्थ लोकतंत्र के लिए यह जरूरी है कि मतदाता सूची में कोई भी नागरिक छूटे नहीं।  लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना आवश्यक है। इस अवसर पर सभी पार्षदों एवं पार्षद प्रतिनिधियों ने अभियान ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) को दिए जा रहे सहयोग की जानकारी साझा की।

WhatsApp Group Join Now


इस अवसर पर वार्ड-5 से पार्षद जसपाल सिंह, वार्ड-11 से राजन शर्मा, वार्ड-14 से अंग्रेज बठला, वार्ड-15 से हेमकांत शर्मा  वार्ड-17 से पार्षद प्रतिनिधि पंकज सर्राफ, वार्ड-19 से पार्षद प्रतिनिधि दीपक सेठी, वार्ड-21 से पार्षद श्रीमती चंद्रिका गनेरीवाला, वार्ड-23 से पार्षद श्रीमती कुसुम लता , वार्ड-24 से  विक्रम सैनी, वार्ड-27 से  मनमोहन मिड्ढा, वार्ड-28 से जोगिन्द्र सिंह, वार्ड 29 से श्रीमती राखी मौर्य, वार्ड-30 से बलविन्द्र सिंह तथा वार्ड-32 से पार्षद प्रतिनिधि सुनील कुमार उपस्थित रहे।