home page

फतेहाबाद के हर्षित नागपाल की मदद के लिए आगे आए पूर्व मंत्री गोपाल कांडा एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा, थैलीसीमिया मेजर से पीड़ित हर्षित नागपाल का होना है बोन मैरो ट्रांसप्लांट

 | 
NEWS

MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
थैलीसीमिया मेजर जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारी से जूझ रहे फतेहाबाद के युवा हर्षित नागपाल के इलाज में मदद के लिए पूर्व मंत्री एवं हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष गोपाल कांडा और वरिष्ठ भाजपा नेता एवं श्री बाबा तारा जी कुटिया के मुख्य सेवक  गोबिंद कांडा आगे आए हैं। हर्षित का जल्द ही बोन मैरो ट्रांसप्लांट होना है, जिसके लिए कांडा बंधुओं ने दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। हाल ही में हर्षित नागपाल के परिजनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से मदद की गुहार लगाई थी और गोपाल कांडा व गोबिंद कांडा से सहयोग की अपील की थी। मामले की गंभीरता को समझते हुए कांडा बंधुओं ने तुरंत परिवार से संपर्क किया और यह आर्थिक सहायता पहुंचाई, ताकि इलाज में किसी प्रकार की बाधा न आए।

                   

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने कहा कि "मानवता की सेवा ही हमारा सबसे बड़ा धर्म है।" उन्होंने आश्वासन दिया कि समाज के जरूरतमंदों की हरसंभव मदद के लिए वे हमेशा तैयार हैं और आगे भी हर कदम पर सहयोग करते रहेंगे। उल्लेखनीय है कि कांडा बंधुओं द्वारा जरूरतमंदों की सहायता करने का यह कोई पहला मामला नहीं है।

इससे पहले भी वे किडनी ट्रांसप्लांट और अन्य कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित जरूरतमंदों के उपचार के लिए लाखों रुपये का आर्थिक सहयोग दे चुके हैं। पूर्व मंत्री गोपाल कांडा की उदारता और समय पर मिली आर्थिक मदद से क्षेत्र के कई लोगों को पहले भी नया जीवन मिल चुका है। कांडा बंधुओं के इस मानवीय और संवेदनशील कदम की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है, जिससे अन्य लोग भी मदद के लिए आगे आ रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now