मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से पूर्व मंत्री गोपाल कांडा की मुलाकात, एनडीए सहयोगी हलोपा प्रमुख ने दिल्ली सरकार के कार्यों को सराहा
Former minister Gopal Kanda meets Chief Minister Rekha Gupta, NDA ally HLP chief praises the work of Delhi government
mahendra india news. new delhi
हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष गोपाल कांडा ने दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता से मुलाकात की। एक पारिवारिक कार्यक्रम में भाग लेने आई सीएम रेखा गुप्ता को पूर्व मंत्री गोपाल कांडा ने बुके भेंट किया। साथ ही विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक एवं अन्य विषयों पर विस्तृत चर्चा की। गोपाल कांडा ने दिल्ली सरकार की उपलब्धियों की सराहना की और हरियाणा में चलाई जा लाडो लक्ष्मी योजना एवं अन्य कार्यक्रमों पर भी बातचीत की।
दिल्ली में आयोजित एक पारिवारिक कार्यक्रम में दोनों नेता पहुंचे थे। दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता को पूर्व मंत्री ने नारी शक्ति की प्रतीक बताते हुए उनके नेतृत्व में दिल्ली में शुरू की गई कई महत्वपूर्ण योजनाओं की सराहना की। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से चर्चा में एनडीए सहयोगी गोपाल कांडा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिला सशक्तिकरण के विभिन्न कार्यक्रमों को महिला हितैषी बताया। उन्होंने कहा कि देश में नारी शक्ति का वंदन - अभिनंदन करने का कार्य एनडीए सरकार ने किया। महिला आरक्षण देना और उसे लागू करने के लिए नीति निर्माण करना सरकार की सकारात्मक सोच है।
उन्होंने हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में शुरू की गई पंडित दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना से महिलाओं को मिलने वाले लाभ की भी चर्चा दिल्ली सीएम के साथ की। पूर्व मंत्री गोपाल कांडा ने सिरसा में श्री बाबा तारा जी कुटिया श्री तारकेश्वरम धाम के माध्यम से किए जा रहे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों से दिल्ली की मुख्यमंत्री को अवगत करवाया। दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कांडा परिवार की सराहना की।
सिरसा के धार्मिक महत्व की चर्चा करते हुए गोपाल कांडा ने सीएम रेखा गुप्ता को सिरसा में आमंत्रित किया। जिस पर मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि वे भविष्य में हरियाणा के दौरे के दौरान सिरसा का कार्यक्रम भी रखेंगी। इस अवसर पर पूर्व मंत्री गोपाल कांडा के समधी एवं प्रमुख ज्वैलरी व्यवसायी राजेश मंगला, लखराम कांडा सहित अन्य पारिवारिक सदस्य मौजूद थे।
