home page

सुप्रसिद्ध गायिका आशा भोसले को पूर्व मंत्री गोपाल कांडा ने दी श्रद्धांजलि, सुरों को समर्पित जीवन में 12 हजार से ज्यादा गीत गाकर बनीं प्रेरणा

 | 
Former minister Gopal Kanda paid tribute to renowned singer Asha Bhosle, who became an inspiration by singing more than 12 thousand songs in her life dedicated to music

mahendra india news, new delhi
दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन पर पूर्व मंत्री एवं हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष गोपाल कांडा ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। गोपाल कांडा ने कहा कि आशा ताई सादगी, सरलता और सौम्यता की मिसाल थीं। गायन की बुलंदी पर होने के बावजूद उनकी सरलता सभी के लिए प्रेरणा है। पूर्व मंत्री ने आशा भोसले के साथ हुई आत्मीय मुलाकात की फोटो साझा करते हुए उन्हें भावपूर्ण याद किया। श्री बाबा तारा कुटिया के मुख्य सेवक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने भी सुप्रसिद्ध गायिका आशा भोसले को नमन करते हुए अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।


जारी किए वक्तव्य में पूर्व मंत्री एवं हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष गोपाल कांडा ने कहा कि महान गायिका आशा भोसले जी का निधन संगीत जगत के अपूरणीय क्षति है। सात सुरों को समर्पित अपने जीवन में आशा ताई ने 12,000 से ज्यादा गानों को अपनी आवाज देकर भारतीय संगीत को समृद्ध किया। करोड़ो दिलों पर अमिट छाप छोड़ी। केवल कलाकार के रूप में नहीं अपितु भारतीय संस्कृति और गायन को बुलंदियों पर ले जाने के लिए भी उन्हें सदैव याद किया जाएगा।

गोपाल कांडा ने एक कार्यक्रम में दिवंगत गायिका आशा भोसले से हुई आत्मीय मुलाकात को भावपूर्ण याद किया। मुलाकात का फोटो साझा करते हुए उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था के बावजूद आशा जी की जिंदादिली, हंसमुख स्वभाव प्रेरणादायक था। मुलाकात के दौरान उन्होंने अपना आशीर्वाद भी प्रदान किया। गोपाल कांडा ने कहा कि मेरे जैसे प्रत्येक संगीत प्रेमी और करोड़ो भारतीयों के लिए आशा ताई का निधन दुखदायक है।

WhatsApp Group Join Now


उधर , श्री बाबा तारा जी कुटिया के मुख्य सेवक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने भी पार्श्व गायिका आशा भोसले को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि अपनी मधुर आवाज से करोड़ों दिलों को छूने वालीं आशा जी ने कई भाषाओं हिंदी, मराठी, बांग्ला, तमिल, गुजराती सहित अनेक भाषाओं के साथ-साथ लोकगीतों में भी अमिट छाप छोड़ी। गोबिंद कांडा ने कहा कि आज वे हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी आवाज  सदैव हमारे दिलों में रहेंगी।