home page

क्रेशर-माइनिंग विवाद में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत, हमले में हुए थे गंभीर रूप से घायल, ये था मामला

 | 
Former MLA Atar Singh Bhadana dies following crusher-mining dispute; he had been critically injured in an attack—here are the details of the case

mahendra india news, new delhi
राजस्थान की बड़ी खबरों में भरतपुर  जिला से हैं। जिला में क्रेशर प्लांट और माइनिंग लीज के रास्ते को लेकर चल रहा विवाद हिंसक हो गया। वैर थाना क्षेत्र के भौंडा-रायपुर गांव में हुए हमले में गंभीर रूप से घायल पूर्व एमएलए अतर सिंह भड़ाना की मौत हो गई। पूर्व एमएलए अतर सिंह भड़ाना को जयपुर के एसएमएस अस्पताल के लिए रेफर किया गया था, लेकिन दौसा के पास रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, भौंडा और रायपुर गांव के ग्रामीणों तथा क्रेशर संचालकों के बीच माइनिंग लीज और रास्ते को लेकर करीब 2 वर्ष से विवाद चल रहा था। इसी को लेकर 11 अक्टूबर यानि रविवार शाम पहाड़ी पर खनन कार्य के दौरान करीब 70 से 80 लोगों की भीड़ क्रेशर प्लांट पर पहुंच गई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और मारपीट, पथराव तथा लाठी-डंडे चलने की घटना हुई।

इस दौरान पूर्व एमएलए अतर सिंह भड़ाना और उनके सुरक्षाकर्मी गगन शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। भड़ाना की पत्नी कमलेश भड़ाना ने उन पर गोली चलाए जाने का आरोप भी लगाया है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की जांच प्रक्रिया चल रही है। घायल भड़ाना को पहले वैर उपजिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जयपुर रेफर कर दिया गया। लेकिन जयपुर पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। स्थिति को देखते हुए भौंडा गांव और अस्पताल परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

WhatsApp Group Join Now