home page

पूर्व विधायक सहीराम धारणिया का निधन, जनसंघ की टिकट पर चुनाव लडक़र विधानसभा में पहुंचे थे

Former MLA Sahiram Dharaniya passes away; contested the elections on a Jan Sangh ticket and reached the Assembly.
 | 
mahendra indianews |

mahendra indianews 

पूर्व विधायक सहीराम का आज शुक्रवार को निधन हो गया। पूर्व विधायक 104 वर्ष के थे। वयोवृद्ध सहीराम धारणिया का जन्म एक शताब्दी पहले 12 जनवरी को पाकिस्तान के भावलनगर में गांव तालिया में हुआ। साल 1951 के भारत में प्रथम आम चुनाव उन्होंने लड़ा था, लेकिन चुनाव हार गये। उन्होंने पढ़ाई पूरी की और श्रीगंगानगर में वकालत करने गए लेकिन वकील का पेशा पसंद नहीं आया और वापस लौट आए।


पूर्व विधायक सहीराम सिरसा जिले के लार्ड शिवा कॉलेज के संरक्षक और अखिल भारतीय बिश्रोई महासभा के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं।
पूर्व विधायक सहीराम ने साल 1957 में जनसंघ की टिकट पर पंजाब के अबोहर से चुनाव लड़ा। इस चुनाव में जीतकर पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल तथा पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल के साथ पंजाब विधानसभा में पहुंचे थे।

पंजाब यूनिवर्सिटी के सबसे पुराने जीवित छात्र थे
पूर्व विधायक सही राम बिश्नोई पंजाब यूनिवर्सिटी के सबसे पुराने जीवित पूर्व छात्र हैं, बल्कि वे अविभाजित पंजाब के सबसे वरिष्ठ जीवित पूर्व एमएलए भी थे। पूर्व एमएलए ने पहले पंजाब यूनिवर्सिटी, लाहौर में कानून की पढ़ाई शुरू की थी और विभाजन के बाद ईस्ट पंजाब यूनिवर्सिटी, सोलन (जो आज के समय में पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ बना) में अपनी डिग्री पूरी की। उनके शैक्षणिक और सार्वजनिक जिंदगी का सफर विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक यात्रा के समानांतर रहा।