home page

सडक़ हादसे में पूर्व सैनिक व उनकी पत्नी की मौत, तीन व्यक्ति घायल, पिकअप और ऑटो में हुई जोरदार टक्कर

 | 
 सडक़ हादसे में पूर्व सैनिक व उनकी पत्नी की मौत, तीन व्यक्ति घायल, पिकअप और ऑटो में हुई जोरदार टक्कर
mahendra india news, new delhi

हरियाणा में बड़ा सडक़ हादसा हुआ। झज्जर में पिकअप और ऑटो की टक्कर हुई। इस सडक़ दुर्घटना में दंपति की मौत हो गई। जबकि तीन व्यक्ति घायल हो गये। बताया जा रहा है नेशनल हाईवे - 71 पर दादनपुर गांव के स्कूल के पास पिकअप और ऑटो की टक्कर में पूर्व सैनिक और उनकी पत्नी की मौत हो गई जबकि तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये। 

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।


जानकारी के मुताबिक किरड़ौद गांव निवासी पूर्व सैनिक सुखपाल सिंह, उनकी पत्नी संतोष, सुजाता और अनिल ऑटो में सवार होकर झज्जर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि दादनपुर गांव के पास खखाना गांव निवासी होराम सडक़ किनारे वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान तभी दोनों वाहनों की टक्कर हो गई, जिसमें होराम भी चपेट में आ गया। इस घटना के बाद राहगीरों की सहायता से घायलों को तुरंत अस्पताल लाया गया। 

बताया जा रहा है कि जहां सुखपाल और उनकी पत्नी संतोष ने दम तोड़ दिया। वहीं, तीन घायलों का उपचार नागरिक अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद सुखपाल और उनकी पत्नी का शव स्वजनों को सौंप दिया है। इस दुर्घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया।  जांच अधिकारी प्रवीन कुमार ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

WhatsApp Group Join Now