पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ. बीरेंद्र सिंह 18 को सिरसा में, पांचों विधानसभा हलकों की मीटिंग लेंगे
| Mar 16, 2026, 12:38 IST
mahendra india news, new delhi
पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ. बीरेंद्र सिंह आगामी 18 मार्च को सायं 3 बजे स्थानीय कांग्रेस भवन में पांचों विधानसभा हलकों के प्रत्याशियों, विधायकों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेंगे। उनके साथ वीर सिंह दलाल भी पहुंचेंगे।
वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता गजानंद सोनी ने बताया कि मीटिंग में पार्टी द्वारा आगामी सयम में की जाने वाली गतिविधियों को लेकर चर्चा की जाएगी। उन्होंने सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों व पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे समयानुसार मीटिंग में पहुंचना सुनिश्चित करें और चौ. बीरेंद्र सिंह के विचार सुनें।
