भावदीन गांव में चार दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ 30 मार्च से
mahendra india news, new delhi
सिरसा। बाबा प्रीतम सिंह जी की याद में सिरसा जिला के गांव भावदीन में आगामी 30 मार्च से चार दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। गांव भावदीन के सरपंच गुरेन्द्र सिंह ने बताया कि यह विशाल फुटबॉल महाकुंभ ग्राम पंचायत के सहयोग से किया जा रहा है।
टूर्नामेंट का शुभारंभ जत्थेदार बाबा जगतार सिंह कारसेवा गुरुद्वारा चिल्ला साहिब सिरसा करेंगे। फुटबॉल महाकुंभ में हरियाणा के अलावा अन्य प्रदेशों के खिलाडिय़ों को आमंत्रित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि महाकुंभ का शुभारंभ 30 मार्च को होगा और 2 अप्रैल को समापन होगा। टूर्नामेंट के प्रथम विजेता टीम को 61 हजार रुपये की नगद राशि पुरस्कार स्वरूप भेंट की जाएगी।
इसके अलावा उपविजेता टीम को 41 हजार रुपये, तृतीय व चतुर्थ स्थान पर रहने वाली टीमों को 5100-5100 रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। सरपंच गुरेंद्र सिंह ने बताया कि टूर्नामेंट में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों के लिए खान-पान की भी उचित व्यवस्था की जाएगी।
