home page

जिला कारागार सिरसा में आयोजित चार दिवसीय कार्यक्रम, द रियल हीरोज सच्ची युवाशक्ति और वीरता का महोत्सव: स्वामी विज्ञानानंद

 | 
Four-day program organized in District Jail Sirsa, The Real Heroes, a festival of true youth power and bravery: Swami Vigyanananda

mahendra india news, new delhi
शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को उनके शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान ओर स्थानीय जिला कारागार सिरसा में आयोजित चार दिवसीय कार्यक्रम के तृतीय दिवस अपने नशा उन्मूलन कार्यक्रम बोध के अंतर्गत द रियल हीरोज वर्कशॉप का आयोजन किया गया। संस्थान के संस्थापक व संचालक दिव्य गुरु आशुतोष महाराज के परम शिष्य स्वामी विज्ञानानंद ने कैदी बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि द रियल हीरोज अर्थात् सच्चे नायक।

सच्चा नायक वह है, जो असाधारण परिस्थितियों में साधारण रूप से साहस, वीरता, करुणा और निस्वार्थता का परिचय देता है। भारत देश के लिए बलिदान देने वाले सभी देश भक्तों को केवल उनके जन्म एवं बलिदान दिवस पर ही स्मरण न करते हुए हर रोज उनको श्रद्धांजलि अर्पित करनी चाहिए । जितना बड़ा उन्हों ने बलिदान हम सभी देश वासियों के लिए दिया है, उसके के आगे हम सभी  का सिर झुकता है। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की शहादत का जिक्र करते हुए कहा कि अगर वे आज भी जीवित होते तो शायद हम एक अलग भारत देख पाते।

शहीद भगत सिंह की कट्टर राष्ट्रभक्ति और समाजवादी छवि का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने अंत तक दृढ़ रहना चुना और मातृभूमि के प्रति प्रेम और सेवा के धर्म की कसम खाई और मातृभूमि के प्रति इस प्रेम और सेवा का आधार राष्ट्र के प्रति गौरव था। शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को उनके जन्मदिवस और बलिदान दिवस पर याद तो कर लेते हैं, लेकिन उनके जैसा बनने के लिए तैयार नहीं है। आज का युवा थोड़ी सी परेशानी आने पर मानसिक तनाव को झेल नहीं पाता और मानसिक शांति पाने के लिए गलत रास्ते को अपना लेता है। युवा गलत संगत में पड़कर नशे की दलदल में धंसता चला जा रहा है, क्योंकि युवा हमारे देश की रीढ़ की हड्डी है,

WhatsApp Group Join Now

अगर वह ही गलत रास्ते पर गया और कमजोर हो गया तो देश आगे कैसे बढ़ेगा। आज हमें जरूरत है, युवा का सही मार्गदर्शन करने की, सही मार्गदर्शन न मिलने की वजह से ही युवा पथ भ्रष्ट हो जाता है। युवावस्था में अथाह शक्ति होती है। अगर समय रहते उसका सही मार्गदर्शन न किया जाए तो वह पथभ्रष्ट हो जाती है। स्वामी जी ने बताया कि दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के संस्थापक व संचालक आशुतोष महाराज का कहना है कि युवाओं को सही मार्गदर्शन करने से ही हमारा देश आगे बढ़ सकता है। संस्थान की ओर से बोध नामक कार्यक्रम चलाया गया है, जिसमें युवाओं का मार्गदर्शन कर भटके हुए युवाओं को गलत रास्ते से सही रास्ते पर लाने का प्रयास किया जाता है। संस्थान के साथ बहुत से युवा शक्ति जुड़ी हुई है, जोकि नि:स्वार्थ समाज व देश की सेवा के लिए कार्य करते रहते हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्योति प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान साध्वी चंडा भारती, नेहा भारती व पूनम भारती के द्वारा देशभक्ति की समधुर गीतों के साथ शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।