home page

हरियाणा में जिला खेल अधिकारी समेत 4 लोग गिरफ्तार, ग्रुप D भर्ती में फर्जी सर्टिफिकेट पर कई युवाओं को दिलाई थी नौकरी

 | 
हरियाणा में जिला खेल अधिकारी समेत 4 लोग गिरफ्तार

हरियाणा के फतेहाबाद में पुलिस ने जिला खेल अधिकारी समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने डी ग्रेड स्पोर्ट्स ग्रेडेशन के नकली सर्टिफिकेट जारी करने के मामले  डीएसओ सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।  फर्जी सर्टिफिकेट के बल पर कई युवाओं ने खेल कोटे से नौकरी हासिल की थी। पुलिस ने 21 अप्रैल 2023 को सीएम फ्लाइंग हिसार के इंस्पेक्टर रिछपाल सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। सीएम फ्लाइंग को शिकायत मिली थी कि ग्रेड स्पोर्ट्स ग्रेडेशन के फर्जी सर्टिफिकेट जारी किए गए हैं। इसके बाद सीएम फ्लाइंग की टीम ने जिला खेल अधिकारी फतेहाबाद के रिकार्ड का जांच की ।


तीन युवकों ने फर्जी सर्टिफिकेट पर ली नौकरी
पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी द्वारा साल 2019-20 में 122 खिलाड़ियों के स्पोर्ट्स ग्रेडेशन के फर्जी सर्टिफिकेट बनाए गए थे। इनमें 109 ग्रेड सी और 13 सर्टिफिकेट ग्रेड डी के थे। इसेक आधार पर राहुल ने लोक निर्माण विभाग फतेहाबाद व मक्खन सिंह ने लोक निर्माण विभाग गुरुग्राम में और महावीर सिंह ने सिंचाई विभाग फतेहाबाद में नौकरी हासिल की।

जांच में पाया गया कि इन लोगों ने कभी इन खेलों में हिस्सा नहीं लिया
जांच में सामने आया कि तत्कालीन जिला खेल अधिकारी राजेंद्र बेरवाल ने बिना जांच करवाए ही खेल ग्रेडेशन प्रमाण पत्र जारी किए थे। इस मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। अब इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

WhatsApp Group Join Now