home page

शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल में निशुल्क सर्जरी कैंप आयोजित

 | 
Free surgery camp organised at Shah Satnam Ji Speciality Hospital

mahedra india news, new delhi
सिरसा। परम पिता शाह सतनाम जी महाराज के पवित्र एमएसजी महा रहमोकर्म महीने की खुशी में शनिवार को शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल में पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की ओर से पित्ते की पत्थरी, बवासीर, भगंदर तथा प्लास्टिक सर्जरी से संबंधित विशेष निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से जांच व परामर्श प्राप्त किया। कैंप के दौरान सिरसा के वरिष्ठ सर्जन डॉ. आजाद, शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल के डॉ. स्वप्निल गर्ग, डॉ. सुमन्यु, डॉ. राहुल, डॉ. शुभम, डॉ. मोनिशा और डॉ. चिराग ने  अपनी सेवाएं दीं। चिकित्सकों ने मरीजों की गहन जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया तथा आवश्यकता अनुसार आगे के उपचार की जानकारी प्रदान की। इसके साथ ही एमएसजी नेचुरोपैथी अस्पताल की ओर से लगाए गए प्राकृतिक चिकित्सा कैंप में डॉ. एम. रवि कुमार, डॉ. बिजोय परदा और डॉ. रूपेश कुमार ने प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से मरीजों का उपचार किया।

इस दौरान कई रोगियों को बिना दवाइयों के प्राकृतिक तरीके से राहत मिली, जिससे मरीजों में विशेष संतोष देखने को मिला। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि रविवार, 8 फरवरी को गुर्दे की पथरी, पेशाब की नली व मूत्राशय की पथरी तथा गुर्दे से संबंधित रोगों की जांच के लिए विशेष निशुल्क शिविर लगाया जाएगा, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की जांच करेंगे।

WhatsApp Group Join Now

उल्लेखनीय है कि इन सभी चिकित्सा शिविरों का समस्त खर्च पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा अपनी नेक व कड़ी मेहनत की कमाई से स्वयं वहन किया जा रहा है, जिससे जरूरतमंद मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।