home page

नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के इस गांव के सरकारी स्कूल में सिखाई जाएगी फ्रैंच भाषा, बीईओ सतबीर ढिढारिया ने किया शुभारंभ

 | 
French language to be taught at the government school in this village of the Nathusari Chopta area; BEO Satbir Dhidharia inaugurated the initiative

mahendra india news, new delhi

नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव चाहरवाला स्थित राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, चाहवाला के विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर की शिक्षा से जोडऩे के लिए फ्रेंच भाषा पढ़ाई जाएगी। बुधवार को खण्ड शिक्षा अधिकारी सतबीर सिंह ढिडारिया एवम ब्लॉक समिति चैयरमैन सूरजभान बूमरा ने स्कूल में फ्रेंच कोर्स का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं ग्रामीणों को फ्रेंच भाषा के महत्व से अवगत कराया। 

उन्होंने बताया कि आज के वैश्विक युग में विदेशी भाषाओं का ज्ञान विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा, रोजगार, सांस्कृतिक आदान-प्रदान तथा अंतरराष्ट्रीय अवसरों के नए द्वार खोलता है। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार एवं शिक्षा निदेशालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं तथा सरकारी विद्यालयों में भी विदेशी भाषाओं के अध्ययन के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि हरियाणा के 26 स्कूलों में और जिसमें सिरसा जिले के 2 स्कूलों  में  कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों को फ्रेंच भाषा सिखाई जाएगी। 


इसमें चाहरवाला राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में इस सत्र में कक्षा 6 से इसकी शुरुआत की गई है। विद्यालय में फ्रेंच भाषा के प्रशिक्षण का कार्य विजय भार्गव द्वारा किया जाएगा। विजय भार्गव ने बताया कि  इसके तहत वर्ष में 90 घंटे निर्धारित किए गए हैं, जिनके अंतर्गत प्रत्येक सप्ताह तीन कक्षाएँ लगेंगी। इस सत्र में बच्चों को केवल फ्रेंच भाषा एवं फ्रेंच संस्कृति के बारे में जानकारी दी जाएगी। अगले शैक्षणिक सत्र से पुस्तकें उपलब्ध करवाई जाएँगी, जिसके बाद फ्रेंच भाषा को पाठ्यक्रम में शामिल कर लिया जाएगा। 

WhatsApp Group Join Now


इस दौरान  खण्ड शिक्षा अधिकारी , ब्लॉक चैयरमैन,  सरपंच अशोक बैनीवाल, विद्यालय के मुख्यध्यापक पृथ्वी सिंह, दलीप गोदारा, संदीप नुईया, प्रिंसीपल सुनीता , मोहन, रविंदर ख्यालिया, सूलेंदर, प्रह्लाद, राजेश, प्रहलाद राय, शारदा, सुनीता, मनीषा , SMS प्रधान जशवंत , रमेश, अशोक दहिया, रविंदर भाखर, वजीर,वेदपाल, रामसिंह पूर्व सैनिक, बंसीलाल, छबीलदास नम्बरदार,पवन मेंबर, वेद ,सुभाष ,धर्मबीर, कुलदीप,विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार उपस्थित रहे।