फ्रैंड्स पब्लिक स्कूल, सिकंदरपुर का दसवीं का परीक्षा परिणाम रहा शानदार
mahendra india news, new delhi
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा दो दिन पूर्व घोषित 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम अच्छा आने की खुशी में गांव के गुरुद्वारा साहिब में सभी बच्चों को माथा टिकवाया व स्कूल की तरफ से मेरिट में आने वाले सभी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। गुरवीर कौर पुत्री तेजपाल ने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।
खुशप्रीत पुत्री जोध सिंह 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा व रूपिंदर पुत्री रणजीत सिंह ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रही। स्कूल के कुल 38 बच्चों में से 31 बच्चों ने मैरिट हासिल की और 9 बच्चों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए और 10 बच्चे ऐसे रहे, जिन्होंने अलग अलग विषयों में 100 में से 100 अंक हासिल किए। स्कूल प्रबंधन ने इस मौके पर विद्यार्थियों व बच्चों को मेहनत करवाने वाले शिक्षकों को शानदार सफलता पर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
