home page

मौसम में आज 4 जून से 24 घंटे के अंदर 12 प्रदेशोंं में होगी झमाझम बरसात, ये भी बड़ा अलर्ट

 | 
From today, June 4th, there will be heavy rain in 12 states within 24 hours, this is also a big alert
mahendra india news, new delhi

मौसम में आज वीरवार यानि 4 जून 2026 को पर्यावरण दिवस से पहले बड़ा बदलाव होने वाला है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए 4 जून से लेकर 6 जून तक गरज के साथ बरसात का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के माने तो हरियाणा, यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश सहित उत्तर भारत के अधिकांश इलाकों में वीरवार को तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। 90 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पंजाब और हरियाणा, एनसीआर में नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है। वीरवार को दोनों प्रदेशों में बरसात का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम में परिवर्तन 6 जून तक रहेगा। 

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज बारिश की चेतावनी दी है। ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की संभावना है। कुछ एरियों पर इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। 

केरल में दस्तक आज दे सकता है मॉनसून
मौसम विभाग के मुताबिक मॉनसून के वीरवार यानि 4 जून को सबसे पहले केरल पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद यह धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा। महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों तक मानसून पहुंचने में लगभग एक सप्ताह का समय लग सकता है, जबकि मुंबई तक इसके पहुंचने में करीब 10 दिन लग सकते हैं, बशर्ते मानसून की गति सामान्य बनी रहे।
फिलहाल केरल और कर्नाटक के तटीय इलाकों में लगातार बरसात हो रही है, लेकिन महाराष्ट्र में अभी केवल छिटपुट गरज-चमक के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। हालांकि अगले तीन से चार दिनों में इन गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है, विशेषकर कोंकण और गोवा क्षेत्र में बढ़ेगी।

WhatsApp Group Join Now